फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   You will be able to visit Shimla's plaintiffs by roadways bus

रोडवेज बस से कर सकेंगे शिमला की वादियों की सैर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
You will be able to visit Shimla's plaintiffs by roadways bus
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा रोडवेज के करनाल डिपो की बस से अब शिमला की वादियों की सैर कर सकेंगे। डिपो की ओर से करनाल से शिमला के लिए नई बस सेवा शुरू की जा रही है। बुधवार से रोजाना शाम 5:40 बजे पुराने बस स्टैंड से बस चलेगी और रात 11:35 बजे शिमला पहुंचाएगी। इस बस सर्विस का पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और चंडीगढ़ के यात्रियों को भी फायदा होगा।
नई बस के रास्ते में कुल 31 स्टॉपेज रखे गए हैं। वर्तमान में करनाल के यात्री शिमला जाने के लिए चंडीगढ़ से बस बदलते थे। इसके अलावा पानीपत और कैथल के यात्री भी इसी तरह से शिमला पहुंचते थे। करनाल से चलने वाली बस कुरुक्षेत्र और अंबाला भी रुकेगी। जबकि पानीपत के यात्री करनाल आकर व कैथल के यात्री कुरुक्षेत्र आकर इस बस से सफर कर सकते हैं। यही बस अगले दिन सुबह 8:54 बजे शिमला से दिल्ली के लिए रवाना होगी। दोपहर बाद 3:38 बजे करनाल पहुंचेगी।
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों में शिमला जाने का ज्यादा क्रेज
जून महीने में गर्मी की छुट्टियों में लोग शिमला, हरिद्वार, मसूरी और जम्मू-कश्मीर सहित अन्य जगहों पर जाना पसंद करते हैं। करनाल व जीटी रोड बेल्ट के अन्य जिलों से भी यहां जाने का क्रेज काफी ज्यादा रहता है। गर्मी की छुट्टियों से पहले ही रोडवेज की यह व्यवस्था यात्रियों के लिए काफी लाभदायक रहेगी। दो या तीन लोगों को जाने के लिए विशेष रूप से कार की बुकिंग नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलन, कुंडा घाट और तारादेवी में भी ठहराव
बस के यह हैं प्रमुख स्टॉपेज
समय : स्टॉप
05.40 शाम : करनाल से चलेगी
06.24 : पिपली (कुरुक्षेत्र)
07.16 : अंबाला छावनी
08.07 : जिरकपुर
08.23 : चंडीगढ़
08.43 : पंचकूला ओल्ड
09.04 : कालका
09.45 : धर्मपुर (हिमाचल प्रदेश)
10.11 : सोलन
10.38 : कुंडा घाट
11.17 : तारादेवी
11.35 रात : शिमला पहुंचेगी
करनाल से शिमला जाने के लिए काफी यात्री हैं। पूछताछ काउंटर पर भी काफी मांग आती थी, इसलिए गर्मी की छुट्टियों से पहले बस सुविधा शुरू की जा रही है। 253 किलोमीटर के एक तरफ के सफर का 410 रुपये किराया लगेगा। कुल 31 स्टॉपेज रखे गए हैं।
- कुलदीप सिंह, महाप्रबंधक, करनाल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed