फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   You stay close to my heart every moment...

Karnal News: पल पल दिल के पास, तुम रहती हो...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
You stay close to my heart every moment...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी। भारत विकास परिषद की तरावड़ी शाखा के होली मिलन कार्यक्रम पर गीतों भरी शाम आपके नाम आयोजित की गई जिसमें पुराने फिल्मी गीतों पर लोग थिरके। इसमें पल पल दिल के पास, तुम रहती हो... जैसे गीतों पर लोग झूम उठे।
भारतीय स्टेट बैंक तरावड़ी शाखा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक (क्रेडिट) संजय कुमार व अनिल कुमार ने विशिष्ट अतिथि रूप में शिरकत की। ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। शाखा सचिव राकेश हंस ने शाखा के विभाजन प्रकल्पों की जानकारी दी। सुर संगीत कला मंच करनाल के कलाकारों में राधेश्याम, राजकुमार कौशिक, बाल कलाकार आकृति, अनीता शर्मा, सतीश मिड्ढा, जय भारद्वाज, जितेंद्र लाठर गुरदर्शन अरोड़ा व सुरेंद्र चोपड़ा (यूएसए) ने कई पुराने फिल्मी गीतों पर अपनी प्रस्तुतियां दी। इनमें जब हम जवां होंगे, जाने कहां होंगे...। पल पल दिल के पास, तुम रहती हो...। आदि गीत गाए गए।
विज्ञापन

नीलोखेड़ी विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि गीत और संगीत स्वस्थ मनोरंजन का एक स्वच्छ एवं सुखद साधन होने के साथ-साथ हमारे जीवन की आवश्यकता भी है। मौके पर मुख्य रूप से नगरपालिका अध्यक्ष वीरेंद्र बंसल, राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष नरेश बंसल, घनश्याम दास, रणजीत भारद्वाज, परिषद् के पूर्व अध्यक्ष संजय सिंगला, डाॅ. संजय, मनोज चौधरी, पीके भारद्वाज, जय भारद्वाज, सचिव राकेश हंस, राकेश गर्ग व सुभाष गर्ग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed