फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   You can now apply online to take the pension, Karnal

पेंशन लेने के लिए अब कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Thu, 16 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Thu, 16 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन

जिला में पेंशन प्राप्त करने के लिए अब ऑफिसों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। संबंधित योग्य पात्र अब पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी डीसी मंदीप सिंह बराड़ ने दी। उन्होंने बताया कि जिला में पेंशन वितरण व्यवस्था को ऑनलाइन करने से पात्र लाभार्थियों को पेंशन हेतु आवेदन के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

विज्ञापन


लाभार्थी अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यही नहीं लाभ लेने वाले योग्य पात्रों की पेंशन संबंधी समस्याओं को दूर करने के दृष्टिगत समय-समय पर जिला समाज कल्याण कार्यालय द्वारा जिले के हर क्षेत्र में जनता दरबार भी लगाए जाएंगे। इस समय जिला में 202 कॉमन सर्विस सेंटर संबंधित कागजात बनाने के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड ने बताया कि इस समय जिले में कुल 1 लाख 51 हजार 505 लाभार्थी हैं, इनमें से लगभग एक लाख 47 हजार लाभार्थियों को पेंशन का लाभ सीधे खातों के माध्यम से दिया जा रहा है। इनमें 86 हजार 395 वृद्धा पेंशन, 10 हजार 447 दिव्यांग पेंशन, 43 हजार 955 विधवा पेंशन, 7 हजार 930 निराश्रित बच्चों को वित्तीय सहायता, 2 हजार 164 लाडली सामाजिक सुरक्षा पेंशन, 611 स्कूल ना जाने वाले दिव्यांग बच्चों को आर्थिक सहायता तथा 3 विस्थापित हुए कश्मीरी शामिल हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंशन के लिए यहां कर सकते हैं आवेदन  
पेंशन के लिए आवेदन स्वीकारने और शुद्धकरण के लिए प्रशासन द्वारा सभी ब्लॉकों में जनता दरबार लगाने का दिन निर्धारित किया गया है। करनाल के बीडीपीओ कार्यालय में प्रत्येक महीने के पहले व अंतिम वीरवार को, असंध के बीडीपीओ कार्यालय में प्रत्येक महीने के पहले व अंतिम शुक्रवार को, घरौंडा में प्रत्येक महीने के पहले व अंतिम वीरवार को, नीलोखेड़ी में प्रत्येक महीने के पहले व अंतिम मंगलवार को, इंद्री में प्रत्येक महीने के पहले व अंतिम बुधवार को और निसिंग के बीडीपीओ कार्यालय में प्रत्येक महीने के पहले व अंतिम शुक्रवार को पेंशन दरबार लगाया जाता है। इसके अलावा सभी ब्लॉक के नगरपालिका कार्यालय में भी प्रशासन द्वारा निर्धारित दिनों में पेंशन दरबार लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed