फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   You can fill the options of five colleges and courses in the application form

Karnal News: आवेदन फार्म में पांच कॉलेज और कोर्स भर सकते हैं विकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
You can fill the options of five colleges and courses in the application form
- स्नातक में मेरिट के आधार पर मिलेगा दाखिला, कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। कॉलेजों में स्नातक में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और मेरिट के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे। इस बार आवेदन फार्म में विद्यार्थियों को दाखिले के लिए पांच कॉलेज और पांच कोर्स विकल्प के तौर पर भरने होंगे। इन्हीं में ही मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।

मेरिट सूची में यदि इनमें से भरे विकल्पों में कहीं भी विद्यार्थी का नंबर नहीं आता है तो उन्हें विकल्प दोबारा से बदलने का अवसर भी दिया जाएगा। पोर्टल पर जारी अधिसूचना के अनुसार, इस बार भी गत वर्ष की तरह तीन चरणों में दाखिला प्रक्रिया चलेगी। राजकीय पीजी कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. रितू जागलान का कहना है कि पहले दो चरणों में मेरिट सूची जारी होगी। इसके बाद तीसरे चरण में शेष रिक्त बची सीटों पर ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिले दिए जाएंगे। दाखिला मेरिट के आधार पर ही मिलेगा। ऐसे में ओपन काउंसलिंग के दौरान भी रोजाना मेरिट सूची तैयार करके विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इससे पहले विद्यार्थी विकल्प भी बदल सकेंगे।
विज्ञापन


12वीं के परीक्षा परिणाम जारी होते ही उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों को अपनी तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत ही 17 मई तक सभी कॉलेज प्रबंधकों ने पोर्टल पर कोर्स, फीस, विषय संयोजन आदि जानकारी दर्ज करते हुए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। इसके बाद सोमवार को विभाग की ओर से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, यह प्रक्रिया कितने दिन चलेगी इस बारे अभी कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है। जिले के 15 कॉलेजों में स्नातक की 10680 सीटे हैं, जिन पर दाखिला दिया जाएगा। इस बार हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई मिलाकर कुल 18169 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्म में कुछ जानकारी नहीं बदली जा सकेंगी

सोमवार से दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू होते ही विद्यार्थी कॉलेजों में पहुंचना शुरू हो गए हैं। ज्यादातर विद्यार्थी कोर्स और प्रक्रिया पूछने के लिए कॉलेज पहुंचे। प्रक्रिया जानने के बाद कुछ ही विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरा। आवेदन प्रक्रिया कब तक चलेगी और मेरिट सूची कब लगेगी, इसके लिए अभी तक निदेशालय की ओर से अधिसूचना जारी नहीं की गई है। राजकीय महिला महाविद्यालय के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि इस बार केवल ऑनलाइन ही पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यार्थी 100 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। पोर्टल पर विद्यार्थियों को हिदायत है कि वे पंजीकरण के समय अपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी ध्यानपूर्वक भरें, एक बार दर्ज होने के बाद इन्हें बदला नहीं जा सकता।






स्नातक में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विद्यार्थी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार विकल्प के तौर पर पांच कोर्स और पांच कॉलेज प्राथमिकता अनुसार भरे जा सकते हैं।
- डॉ. विवेक रंगा, प्रिंसिपल, राजकीय महिला महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed