{"_id":"6806b91dc7ee20c9600d92c4","slug":"yellow-weather-alert-heat-will-trouble-you-temperature-will-rise-to-40-degrees-karnal-news-c-18-knl1008-629040-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मौसम का येलो अलर्ट, सताएगी गर्मी, 40 तक चढ़ेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मौसम का येलो अलर्ट, सताएगी गर्मी, 40 तक चढ़ेगा पारा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। गर्मी के तेवर तल्ख हो गए हैं। आगामी दिनों में दिक्कत और बढ़ेगी, क्योंकि मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं जिला प्रशासन की ओर से लू से बचने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। जिसमें उपायुक्त ने आमजन को सावधानी बरतने के लिए कहा है। स्वास्थ्य विभाग को भी पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में बच्चों की सुबह 10 बजे के बाद खुले में होने वाली गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी है और बच्चों को ओआरएस देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
बढ़ती गर्मी से जिले में अप्रैल माह में ही मार्च की तुलना में करीब 15 लाख यूनिट तक बिजली खपत बढ़ी है। अस्पतालों में बुखार, उल्टी-दस्त और त्वचा रोगों की ओपीडी में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
गर्मी के कारण दोपहर के समय में बाजार में रौनक घटने लगी है। गर्मी के कारण घरों में भी लोगों को चैन नहीं मिल रहा, क्योंकि इन दिनों गेहूं कटाई के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में बिजली आपूर्ति बंद होती है। शहर में भी बिजली के लंबे कट लग रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया।
करीब 10 फीसदी बढ़ी मरीजों की संख्या ः बढ़ती गर्मी से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में पिछले दिनों रोजाना होने वाली ओपीडी में करीब 10 प्रतिशत तक ऐसे मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जो उल्टी, दस्त और ब्लड प्रैशर के हैं। मेडिकल कॉलेज में रोजाना करीब दो हजार की ओपीडी होती है। करीब इतनी ही ओपीडी जिला नागरिक अस्पताल में होती है। चिकित्सक संजीव के अनुसार बढ़ती गर्मी में सबसे अधिक खतरा डायरिया का होता है। उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा इन दिनों गर्म हवा और बढ़े हुए तापमान से लू लगने का खतरा बढ़ा है। खासकर धूप में घूमने वालों, खिलाड़ियों, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को लू लगने का डर ज्यादा रहता है। गर्मी में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, सिर ढककर रखें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
दोपहर 12 से तीन बजे के बीच धूप में सीधे न जाएं। बच्चे को उल्टी, घबराहट अथवा तेज सिरदर्द हो, सीने में दर्द हो अथवा सांस लेने में कठिनाई हो तो चिकित्सक को दिखाएं।