फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Yamunanagar team did the best painting

Karnal News: यमुनानगर की टीम ने की सबसे अच्छी चित्रकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Yamunanagar team did the best painting
श्रीकृष्णा मंदिर की दीवार पर पेटिंग करते प्रतिभागी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के मद्देनजर नगर निगम की ओर से वीरवार को आयोजित कला संगम-3 प्रतियोगिता में यमुनानगर की टीम प्रथम रही। टीम में आकाश, विशाल, कमल, कुलदीप व बबली शामिल रहे। वायु प्रदूषण, पृथ्वी बचाओ, प्रकृति, स्वच्छ पर्यावरण प्रौद्योगिकी व मेरा शहर-मेरी जिम्मेदारी थीम पर आयोजित प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की 21 टीमों ने भाग लिया था।
दिल्ली की टीम को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। टीम में महक, आरती, हीना, सुखजिंदर व नरेंद्र शामिल रहे। रोहतक की टीम तीसरे स्थान पर रही। वैशाली शर्मा, अंकित, जतिन, अमन व मयंक शामिल रहे। इसके अतिरिक्त शेष सभी 18 टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण सड़क से गुजर रहे थे। विद्यार्थियों की चित्रकारी देखकर रुक गए। उन्होंने एक-एक कर सभी कलाकृतियों को देखा। सभी प्रतिभागी कलाकारों से बात की और उन्हें शाबाशी भी दी।
विज्ञापन

महापौर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि युवा कलाकारों की रचनात्मकता शहर के विकास और सौंदर्यीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आने वाले समय में नगर निगम इस प्रकार की प्रतियोगिता को बड़े स्तर पर करेगा। निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने प्रतिभागी कलाकारों से कहा कि कला संगम-3 प्रतियोगिता उम्मीद से भी ज्यादा सफल हुई है। अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा, वरिष्ठ लेखा अधिकारी बलविंद्र सिंह जग्गी, कार्यकारी अभियंता प्रियंका सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतियोगिता में शामिल हुईं टीमें
प्रतियोगिता में दयाल सिंह कॉलेज, डीएवी कॉलेज ऑफ एजूकेशन अंबाला सिटी, राजकीय महिला कॉलेज, पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बुद्धा कॉलेज रम्बा, आईजीपीजीएमएमवी कैथल, केवीए डीएवी वूमेन कॉलेज, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अतिरिक्त दिल्ली, करनाल, इंद्री, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, सोनीपत व रोहतक कॉलेजों की संयुक्त टीमों ने भाग लिया।

निर्णायकों में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी श्रुति मिश्रा, उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा, वरिष्ठ लेखा अधिकारी बलविंद्र कुमार जग्गी, कार्यकारी अभियंता (स्वच्छता) प्रियंका सैनी व सेंट कबीर पब्लिक स्कूल की आर्ट अध्यापिका रूपाली शामिल रहीं। निगमायुक्त ने भी सभी पेंटिंग का निरीक्षण किया। प्रतियोगिता में बुद्धा कॉलेज रंबा का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed