फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Yamunanagar missing bodies found in canal

नहर में मिला यमुनानगर से लापता का शव

Sat, 02 Nov 2013 09:30 PM IST
करनाल
करनाल Updated Sat, 02 Nov 2013 09:30 PM IST
विज्ञापन
Yamunanagar missing bodies found in canal
करनाल में करीब एक सप्ताह पूर्व यमुनानगर के गांव आहर से लापता युवक का शव पुलिस ने शेरगढ़ की आवर्धन नहर से बरामद किया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर शव को खुर्द बुर्द करने के इरादे से उसे आर्वधन नहर में गिराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद करनाल की मोर्चरी में भेज दिया है, लेकिन डॉक्टरों के बोर्ड ने मौत के सही कारणों की जानकारी के लिए शव को पीजीआई रेफर किया है। आहर का रहने वाला 18 वर्षीय रजत निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन का काम करता था। 27 अक्तूबर को रजत को घर पर फोन कर अज्ञात व्यक्ति ने बुलाया था लेकिन शुक्रवार देर शाम पुलिस ने रजत का शव इंद्री के गांव शेरगढ़ की आवर्धन नहर से बरामद किया।
विज्ञापन


रजत के परिजनों का आरोप है कि रजत के घर से जाने के कुछ देर बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। परिजनों का आरोप है कि रजत की हत्या कर उसका शव नहर में फेंका गया है। जठलाना पुलिस ने 29 अक्तूबर को सूचना मिलने पर रजत की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जठलाना थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि करनाल में शव मिलने से पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। मृतक के मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस पर लगाया जाएगा।

हादसे में एक की मौत
इंद्री रोड पर कुराली के समीप बाइक का संतुलन बिगड़ने से मूक बधिर व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों पर कार्रवाई की है।

कुरुक्षेत्र का रहने वाला 40 वर्षीय दीपक वीरवार देर शाम इंद्री के रास्ते करनाल से कुरुक्षेत्र जा रहा था। कुराली के समीप दीपक की बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक सड़क किनारे खदानों में जा गिरी। घायल दीपक रातभर वहीं पड़ा रहा। शनिवार सुबह राहगीरों ने दीपक का शव देख पुलिस को सूचित किया।

सड़क पर गिरकर जख्मी हुए व्यक्ति की जान गई
कोहंड के समीप सड़क पार करते हुए गिरकर चोट लगने से घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। घरौंडा पुलिस ने परिजनों के बयानों पर कार्रवाई की है। बिहार के गांव बागर का रहने वाला 45 वर्षीय अखिलेश पिछले कई वर्षों से कोहंड की धागा मिल में मजदूरी करता था।


शुक्रवार देर रात अखिलेश अपने घर जाने के लिए सड़क पर कर रहा था। सड़क पर भागते हुए अखिलेश का पांव डिवाइडर से टक्करा गया, जिससे अखिलेश सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए कल्पना चावला राजकीय कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed