फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Worship of Maa Chandraghanta brings energy: Geetika

मां चंद्रघंटा की पूजा से होता है ऊर्जा का संचार : गीतिका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Worship of Maa Chandraghanta brings energy: Geetika
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। रेलवे रोड शाखा ग्राउंड के सामने इंदिरा कॉलोनी में घर-घर हो रही नवरात्र की कथा में तीसरे दिन गीतिका ने बताया कि मां चंद्रघंटा की पूजा उपासना से उत्तम स्वास्थ्य व धन संपत्तियां प्राप्त होती हैं। उपासक में साहस व ऊर्जा का संचार होता है। चंद्रघंटा मां का रूप स्वर्ण की भांति चमकदार आभा युक्त तेजस्वी है। उनके माथे पर घंटे के आकार का अर्ध चक्र सुशोभित रहता है। इसलिए मां को चंद्रघंटा के नाम से संबोधित करते हैं।
तीसरे दिन सरला कामरा व रविता के घर संयुक्त रूप से की गई कथा में बताया गया कि मां के इस रूप में उनके 10 हाथ हैं जिनमें एक हाथ में कमल का फूल, एक में गदा, एक में तलवार, एक में धनुष, एक में बाण है। एक में कमंडल, एक में त्रिशूल है। उनका एक हाथ हृदय पर एक आशीर्वाद मुद्रा में और एक अभय मुद्रा में भक्तों के कल्याण के लिए हमेशा रहता है। मां के गले में सफेद फूलों की माला और उनका वाहन बाघ है।
विज्ञापन

उनकी कृपा से श्रद्धालुओं को अलौकिक वस्तुओं के दर्शन होते हैं। मां अपने सच्चे भक्तों का हमेशा कल्याण करती है। इनका उपासक सिंह की तरह पराक्रमी और निर्भय हो जाता है। इस अवसर पर सुनीता कामरा, दीपिका, शमां मिनी, रविता, अनु नरवाल, सीमा नरवाल, सरला, शालू अरोड़ा, डॉ. अंजू अरोड़ा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed