फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Workers refuse to be weighed using electronic weighing scales, threaten strike

Karnal News: मजदूरों का इलेक्ट्रानिक कांटे से तोल करने से इनकार, हड़ताल की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Workers refuse to be weighed using electronic weighing scales, threaten strike
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सोमवार को पुराने कांटे से ही जिलेभर की अनाज मंडियों में कुल 1,36,900 क्विंटल धान की खरीद की गई। अब तक कुल खरीद 3,04,580 क्विंटल हो गई है। कुछ मंडियों में धान का उठान भी शुरू करा दिया गया है। सोमवार को 4760 क्विंटल धान का उठान कराया गया है। करनाल अनाज मंडी में इलेक्ट्रानिक कांटे पर विवाद हो गया। मजदूरों ने तोल से इन्कार कर दिया। हड़ताल की चेतावनी दी।
जिला कामगार संघ के आह्वान पर मंडी मजदूर संगठन ने इलेक्ट्रानिक कांटे से खरीद के विरोध में प्रदर्शन करने के बाद मंडी सचिव को लिखित पत्र भी दिया। प्रदेश महासचिव जंग बहादुर यादव करनाल मंडी पहुंचे। यहां करनाल मंडी मजदूर संगठन के प्रधान राम कुमार महतो की अगुवाई में श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन किया। मार्केट कमेटी कार्यालय जाकर सचिव आशा गोंदर को लिखित मांगपत्र दिया। हालांकि ये पत्र आढ़ती एसोसिएशन के पैड पर लिखा गया था, जिससे ये तो पता चलता है कि इस मामले की पीछे कहीं न कहीं आढ़ती हैं। फिलहाल मंडी सचिव को सौंपे गए पत्र में लिखा गया कि नई अनाज मंडी में डिजिटल कांटे से तुलाई का काम नहीं करेंगे, क्योंकि वह इतने पढ़े लिखे नहीं है, इसमें कई तरह की अन्य परेशानियां भी हैं, कार्य काफी धीमी गति से भी होगा। जिसका सीधा नुकसान मजदूरों को होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें इलेक्ट्रानिक कांटे पर काम करने के लिए मजबूर किया गया तो वह 30 सितंबर से हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

संगठन ने मजदूरी बढ़ाने की मांग को भी जोरशोर से उठाया है। इस अवसर पर राम कुमार, बिंदेश्वर, मोती राय, मदन सिंह, महेश्वर, राकेश, रविंद्र, राज कुमार, राम विलास पासवान, मोनू, विनोद, मनोज, जर्मनी, राम आसरे, राम सेवक, पुरुषोत्तम व हरे राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---


किसान मंडियों में सुखाकर लाएं धान : कृष्ण लाल पंवार

- सोमवार को करनाल पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश में धान की फसल की खरीद निरंतर जारी है और किसानों की फसल निर्धारित एमएसपी पर खरीदा जा रहा है लेकिन व्यापारी धान को एमएसपी से भी ज्यादा मूल्य पर खरीद रहे हैं, जिससे किसानों को आर्थिक लाभ मिल रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी धान को सुखाकर लाएं, ताकि उन्हें मंडियों में धान बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।


----
विधायक ने निसिंग मंडी का किया निरीक्षण
निसिंग। नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी सोमवार को अनाज मंडी पहुंचे। इस दौरान आढ़तियों ने धान का समय पर उठान नहीं होने की समस्या बताई। विधायक ने जल्द ही धान की समय पर उठान करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनसा सिंह उर्फ जोनी, मार्किट कमेटी सचिव गौरव आर्य, चेयरमैन रोहित राणा, जयवीर राणा, पूर्व चेयरमैन संजय राणा, पूर्व वाइस चेयरमैन मुकेश गोयल, पूर्व व्यापार मंडल प्रधान बलवीर राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed