फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Work was stopped and the protest was held, and several hours of talks were held with the SDM.

Karnal News: कामकाज बंद कर दिया धरना, एसडीएम से कई घंटे हुई बातचीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Work was stopped and the protest was held, and several hours of talks were held with the SDM.
घरौंडा। सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार करने पर विवाद ज्यादा बढ़ गया है। वीरवार को ओपीडी बंद कर डॉक्टरों व कर्मचारियों ने अस्पताल के गेट पर बैठकर रोष जताया है। डॉक्टरों की मांग है कि थाना प्रभारी को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग उठाई। अस्पताल में वर्क सस्पेंड होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। डॉक्टर जब 11 बजे तक धरने से नहीं उठे तो वीरवार को सुबह एसडीएम राजेश सोनी अस्पताल पहुंच गए और कई घंटे तक अस्पताल में डटे रहे और उन्होंने डॉक्टरों को समझाने का प्रयास किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बुधवार रात को डॉक्टर के साथ हुई मारपीट व अभद्र व्यवहार को लेकर डॉक्टरों व कर्मचारियों में गुस्सा फूट पड़ा था और उन्होंने विरोध स्वरूप वर्क सस्पेंड कर दिया। हालांकि डॉक्टर को रात को ही पुलिस ने छोड़ दिया था लेकिन सुबह तक भी थाना प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई न होने से डॉक्टर व कर्मचारियों में गुस्सा बरकरार रहा। रोषजदा कर्मियों ने वर्क सस्पेंड कर दिया और अस्पताल में मुख्य गेट पर बैठ कर रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाना प्रभारी को सस्पेंड करने मांग दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed