फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Work is incomplete, now trial is proposed after February 15.

Karnal News: काम अधूरा, अब 15 फरवरी के बाद ट्रायल प्रस्तावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Work is incomplete, now trial is proposed after February 15.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा पर मल्टी लेन फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम का तकनीकी काम पूरा नहीं हो पाया। ऐसे में 26 जनवरी को होने वाला ट्रायल भी नहीं हो पाया। टोल प्रबंधन ने इसे तीन सप्ताह के लिए टाल दिया है। उम्मीद है कि 15 फरवरी के बाद ट्रायल होगा।

नई व्यवस्था में वाहनों को टोल देने के लिए रुकना नहीं पड़ेगा। यहां से बूथ और बैरियर हटाए जाएंगे और वाहन बिना किसी रुकावट के अपनी गति से गुजर सकेंगे। इसके लिए मल्टी लेन फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम लागू किया जा रहा है। पुर्तगाल की कंपनी की ओर से बनाए गए इस नए सिस्टम को इंस्टॉल करने का काम अभी पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

इस तरह की व्यवस्था लागू करने वाला बसताड़ा टोल प्लाजा हरियाणा का पहला और देश का दूसरा टोल प्लाजा होगा। इससे पहले गुजरात में एनएच-48 के चोरयासी टोल प्लाजा पर यह सिस्टम शुरू किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसताड़ा टोल प्लाजा के प्रबंधक जलदीप सिंह काजल का कहना है कि फिलहाल टोल प्लाजा पर सिस्टम लगाने का काम अंतिम चरण में है। ट्रायल तकनीकी कारण से नहीं हो पाया। इसलिए इसे तीन सप्ताह तक टाला है। ताकि सभी औपचारिकताएं पूरी की जा सकें। उम्मीद है कि 15 फरवरी के बाद ट्रायल होगा।



यह होगी नई व्यवस्था

नई व्यवस्था में टोल प्लाजा पर आरएफआईडी रीडर और ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे 50 मीटर की दूरी से ही वाहन की नंबर प्लेट को कैप्चर कर लेंगे। नंबर प्लेट से जुड़े फास्टैग अकाउंट से अपने आप टोल टैक्स कट जाएगा। वाहन को न तो कतार में लगाना पड़ेगा और न ही रफ्तार कम करनी होगी। सरकार ने यहां अधिकतम गति 90 किलोमीटर प्रति घंटा तय की है, लेकिन वाहन जिस भी रफ्तार में आएगा, सिस्टम उसी गति पर नंबर प्लेट की तस्वीर ले लेगा। यदि किसी वाहन पर नंबर प्लेट नहीं लगी है या नंबर जानबूझकर मिटाया गया है तो सीधे चालान होगा। जिस तरह का नियम तोड़ा जाएगा, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed