{"_id":"6320e9d06247aa08107ec26b","slug":"work-is-also-being-done-for-hindi-in-many-areas-karnal-news-knl121051348","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई क्षेत्रों में हिंदी के लिए काम भी हो रहा है,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई क्षेत्रों में हिंदी के लिए काम भी हो रहा है,
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड की टीम ने छह सितंबर को पानीपत के इसराना क्षेत्र में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 145 नशीले इंजेक्शन बरामद किए थे। इस आरोपी से पूछताछ के बाद नशे के कारोबार की कड़ियां खुलती चली गईं और उत्तर प्रदेश, दिल्ली व बिहार के चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 900 नशीले इंजेक्शन इसराना से बरामद किए हैं।
संयुक्त पुलिस टीम ने छह सितंबर को पानीपत के थाना इसराना क्षेत्र के कैथ गांव निवासी कौशल को गिरफ्तार कर उसके पास से पैंटाजोसिन लेक्टेट के 145 इंजेक्शन बरामद किए थे। इसराना में इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद इसकी जांच एचएसएनसीबी यूनिट करनाल के उपनिरीक्षक चंद्रशेखर द्वारा शुरू की गई। इसी दिन आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया गया। कौशल ने इन इंजेक्शनों को करोलबाग दिल्ली में किराए पर रहे रहे यूपी के गोंडा जिले के बजीरगंज थाना अंतर्गत लोहनिया नौबस्ता निवासी राजू शुक्ला से खरीदकर लाने की बात कही। सात सितंबर को राजू को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने बताया कि उसने 550 इंजेक्शन घरौंडा थाना क्षेत्र के गुढ़ा गांव निवासी रवि को बेचने की बात स्वीकार की। राजू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान इस धंधे में शामिल अपने साथी सिद्धिपुरा करोलबाग, दिल्ली में किराए पर रहे बिहार के जिला पूर्णिया स्थित लाइन बाजार निवासी अब्दुल रहीम को पकड़ा गया। उसने यूपी के शाहजहांपुर जिले के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र स्थित बीरमपुर गांव के रणजीत सिंह का नाम लिया तो उसे भी पकड़ लिया। अब्दुल रहीम के बताने पर इसराना से 900 नशीले इंजेशन बरामद किए गए हैं।