{"_id":"57cf10c84f1c1b986331728a","slug":"womens-villagers-threw-bottles-of-wines-indri-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव रामगढ़ की महिलाओँ ने ठेके से फेंकी बोतलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव रामगढ़ की महिलाओँ ने ठेके से फेंकी बोतलें
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
शराब से परेशान गांव रामगढ़ छान्नों की महिलाओं ने नंहेड़ा मोड़ पर स्थित शराब के ठेके पर हमला बोल दिया। गुस्साई महिलाओं ने ठेके से शराब की बोतलें सड़क पर फेंक दी और ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने मांग की कि ठेके को बंद किया जाए, इससे गांव की शांति भंग हो रही है। सूचना मिलने पर इंद्री पुलिस थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह राणा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
महिलाओं का कहना है कि नन्हेड़ा मोड़ पर देशी शराब का ठेका बना है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी परेशानी होती है। शराब पीने की वजह से कई लोग बीमार हो गए हैं और कई की मौत हो चुकी है। इससे कई घर उजड़ गए और शराब के आदी कई लोग बीमार पड़े हैं। गांव के युवाओं पर भी बुरा असर पड़ रहा है। रोड से गुजरने में महिलाओं व लड़कियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
लंबे समय से गांव की महिलाएं लंबे समय से शराब के ठेका को वहां से हटाने की मांग करती आ रही है, महिलाओं का आरोप है कि उनकी किसी ने नहीं सुनी और मजबूरन उनको यह कदम उठाना पड़ा। महिलाओं ने चेतावनी दी कि वे हर हाल में इस जगह पर शराब को ठेके नहीं रहने देंगी। अगर वहां से ठेका नहीं हटाया गया तो वह रोड किया जाएगा जाम। इस बारे में थाना प्रभारी नरेंद्र राणा का कहना है कि इस मामले की जानकारी आबकारी विभाग को दी जाएगी और कानून जो सही होगा वो किया जाएगा।
विज्ञापन