फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Women's day to celebrate today

नारी का सम्मान जहां, बेटी का उत्थान वहां

Sat, 08 Mar 2014 12:12 AM IST
करनाल
करनाल Updated Sat, 08 Mar 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
Women's day to celebrate today
कुंजपुरा मैन बाजार में कन्या भ्रूण हत्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के अनेक लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन


 कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सुशील राणा ने की। इस दौरान लोगों ने इस बुराई को रोकने और जागरूकता फैलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला। सुशील राणा ने कहा की भ्रूण हत्या से समाज में लिंग अनुपात में उतार चढ़ाव हो रहा है। प्रत्येक दिन कन्याओं व महिलाओं पर अत्याचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं जिससे यह समाज बिखरता जा रहा है।

उन्होंने कहा की हमारे ग्रंथों में यह बात स्पष्ट लिखी गई है कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं। नारी शक्ति को अपने आप को कमजोर ना समझकर अपने हक के लिए स्वयं भी समाज के साथ मिलकर आवाज उठानी चाहिए। महिलाओं को भी इस कार्य में सहयोग करने के लिए खुलकर आगे आना चाहिए।
विज्ञापन


सरपंच महेंद्र सिंह ने कहा कि भ्रूण हत्या करना एक जघन्य अपराध है। समाजसेवी गुलाब सिंह पोसवाल ने कहा कि लड़कियों की संख्या लगातार घटती जा रही है। मौके पर पन्ना लाल, पंच अशोक कुमार दुआ, सतपाल शर्मा, राजरानी, गुलशन बानो, सुषमा रानी, राजरूप, राजकुमार, दीपक राणा, डॉ. राम कुमार, डॉ. गंगा राम, राहुल राणा, कांशी,  रवि, हनी राणा, राजीव जोईया और गुलाब पोसवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed