फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Women gathered in the market for shopping on Karva Chauth

करवाचौथ पर खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ी महिलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Women gathered in the market for shopping on Karva Chauth
भारत भूषण शर्मा
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कोरोना के बाद त्योहार पर बाजारों में खरीदारों के पहुंचने से दुकानदारों में बेहतर व्यापार होने की आस जगी है। इन दिनों लोग बाजारों में करवाचौथ, दिवाली के अलावा शादी के लिए कपड़े, गहने और अन्य सामान खरीदने के लिए पहुंच रहे है। वहीं करवाचौथ पर कपड़े, गहने, शृंगार और अन्य सामान की खरीदारी के लिए बाजार में पहुंच रही हैं। इससे दुकानदारों के चेहरे पर रौनक फिर से लौट आई है। अपना पहला करवाचौथ मनाने वाली नवदंपति इस बार खूब खरीदारी कर रहे है। बाजार चूड़ियों, सूट, साड़ी, ज्वेलरी, मेहंदी, पूजा की थाली सहित सौंदर्य प्रसाधन से भरे पड़े है। ब्यूटी पार्लर व मेहंदी लगाने वालों के पास एडवांस बुकिंग चल रही है।
छोटा बाजार, थानेसर बाजार, गौशाला बाजार, मोहन सिनेमा मार्केट, कच्चा घेर सहित सेक्टर की मार्केट में बुधवार को खूब रौनक रही। बाजार में करवा पूजा की थाली महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। ये थाली बाजार में 150 रुपये की खरीद से शुरू है। इस थाली में लोटा व छलनी है, जिसे विभिन्न प्रकार से सजाया गया है। थाली देखते ही महिलाओं को पसंद आ रही है। उधर, दुकानदार भी खरीदारों के आने से बेहद खुश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि कोरोना से हुई मंदी से अब मार्केट उभरने लगी है। हालांकि अभी स्थिति 2019 के जैसे नहीं है, मगर 2020 के काफी अच्छी है। अब त्योहारी व शादी के सीजन में सेल पहले के मुकाबले 50 प्रतिशत बढ़ गई है।
विज्ञापन

पिछले साल से 50 प्रतिशत बढ़ा कारोबार: दीपक सिंगला, फोटो 31
रोज गिफ्ट गैलरी संचालक दीपक सिंगला ने बताया कि पिछले साल कोरोना के कारण मार्केट काफी मंदा था। लोग कोरोना से डरे हुए थे, अब मार्केट उबरने लगी है। करवा चौथ को लेकर खरीदारी चल रही है। पिछले साल की तुलना में कारोबार 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा है। हालांकि अभी स्थिति पहले जैसी नहीं हुई है, मगर धीरे-धीरे काम खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूब हो रही चुड़ियों की खरीदारी: रमेश, फोटो 32
रमेश जनरल स्टोर संचालक रमेश भंडारी ने बताया कि पिछले साल कोरोना के कारण बिक्री 20 प्रतिशत रह गई थी, क्योंकि लोग संक्रमण के डर से बाजार नहीं आ रहे थे। मार्केट को उबरने में थोड़ा समय जरूर लगेगा। शादी व त्योहारी सीजन की जुगलबंदी दुकानदारों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। कोरोना के चलते पिछले साल शादी समारोह में लोगों की संख्या भी सीमित थी।
करवा की थाली महिलाओं की पहली पसंद बनी
मनोज भार्गव ने बताया कि करवा की थाली महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री हाथों हाथ हो रही है। हालांकि पिछले साल के तुलना में थाली के रेट 30 रुपये बढ़े है। इस थाली में लोटा व छलनी है, जिसे सजाया गया है।

शादी के सीजन के अलावा करवा चौथ पर हो जाती है अच्छी कमाई
रवि ने बताया कि वह पानीपत से आए है और मेहंदी लगाने का काम करते है। शादी के सीजन के अलावा करवा चौथ पर भी अच्छी कमाई हो जाती है। करवा चौथ से एक-दो दिन पहले मेहंदी लगाने का काम बढ़ जाता है। अभी तो उनके पास शादी की बुकिंग चल रही है। जल्दी ही करवा चौथ के लिए भी बुकिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed