{"_id":"6089cafa8ebc3eb92e77ee16","slug":"women-died-in-a-road-accident-karnal-news-knl68483554","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राले ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राले ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन
गांव मटक माजरी के बस अड्डे के पास रेत से भरे ट्राले ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई और पति को घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से करनाल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश का रहने वाला अजय अपने परिवार के साथ छह साल से नबियाबाद के गुरुद्वारे में रहता था। अजय गुरुद्वारे में राज मिस्त्री का काम करता था। बुधवार को अजय 36 वर्षीय पत्नी ममता के साथ दवाई लेने इंद्री आया था। दवाई लेकर वापस जाते समय मटकमाजरी अड्डे के पास गढ़ी बीरबल की ओर से आ रहे ट्राले ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्राला चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
रेत से भरे ट्राले बन रहे यमराज
स्थानीय निवासी राजेश, विजय, सोहनलाल और कृष्ण ने बताया कि रेत से भरे वाहनों के कारण गढ़ी बीरबल रोड पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। परंतु प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा। प्रशासन को शहर में एंट्री के लिए वाहनों का समय निर्धारित करना चाहिए। एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
-शमशेर सिंह, एएसआई, थाना इंद्री