{"_id":"68508bd3e633fb21c402ca1e","slug":"women-and-youth-have-developed-holistically-dr-archana-gupta-karnal-news-c-18-knl1008-671368-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं, युवाओं का हुआ समग्र विकास : डॉ. अर्चना गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं, युवाओं का हुआ समग्र विकास : डॉ. अर्चना गुप्ता
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में आयोजित की गई प्रोफेशनल मीट
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल में सोमवार को संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम को लेकर प्रोफेशनल मीट आयोजित की गई। जिसमें भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि 2014 से पहले और बाद के 11 सालों के शासनकाल का यदि तुलनात्मक अध्ययन करें तो पता चलेगा कि मोदी सरकार ने महिलाओं, युवा, किसानों का समग्र विकास किया है। इन सबके सहयोग से ही भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन पाया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश, विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में अग्रसर है। मोदी सरकार के 11 वर्ष का कार्यकाल अनेक उपलब्धियों के साथ पूरा हो रहा है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के साथ सशक्त और समृद्धशाली भारत पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ाने को कार्य किया है। इतना ही नही कई बड़े-बड़े ऐतिहासिक फैसलों से दुनिया के अन्य देश भी अचंभित हो गए है।
जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल ने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के जिला प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसमें केश कला बोर्ड चेयरमैन यशपाल ठाकुर, चेयरपर्सन निर्मला बैरागी, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, कृष्ण गर्ग, प्रोफेसर वीरेंद्र चौहान के साथ साथ प्रोफेसर, डॉक्टर, वकील, व्यापारी, उद्योगपति,अध्यापक मौजूद रहे।