फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   women and her son attacked by group of men

बीस /यवकों ने महिला और युवक पर बोला धावा

Tue, 25 Feb 2014 11:19 PM IST
करनाल
करनाल Updated Tue, 25 Feb 2014 11:19 PM IST
विज्ञापन
women and her son attacked by group of men
शहर के शांति नगर क्षेत्र में करीब 20 लोगों ने एक मकान में रहने वाली महिला और उसकी पुत्री पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने ईंटें बरसा कर उनके मकान के शीशे भी तोड़ डाले।
विज्ञापन


इतना ही नहीं महिला के पुत्र को भी हमलावरों ने घायल कर दिया। महिला और उसके पुत्र को रात में ही कल्पना चावला मेडिकल कालेज के ट्रॉमा सेंटर में उपचार दिलाया गया। महिला के पति सुरेश कुमार का कहना है कि हमलावर किसी अन्य व्यक्ति पर हमला करने आए थे, लेकिन वह उनके घर में घुस गए।
विज्ञापन


भागते समय हमलावर उसकी पत्नी के कान से एक सोने की बाली भी झटक गए। उन्होंने पुलिस पर ढीली कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। शांति नगर निवासी सुरेश कुमार के अनुसार, घटना के समय वह काम पर गया था और घर पर उसकी पत्नी माया और उसकी बेटी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शाम को करीब साढे़ छह बजे करीब बीस लोगों ने उसके घर पर हमला बोल दिया। ईंट बरसा कर मकान केे शीशे तोड़ डाले। उसकी पत्नी पर हमला किया गया। उसकी बेटी से बदसलूकी की गई। घर बाहर दूर गली में जा कर उसके बेटे गौरव को पर भी हमला कर घायल किया गया।

उन्होंने बताया कि वे रात को पुलिस को सूचना दे चुके थे, लेकिन पुलिस मंगलवार को मौके पर पहुंची और बुधवार को दोनों पक्षों को पुलिस चौकी बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed