फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman's jewelery removed after inhaling intoxicant

Karnal News: नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला के उतरवाए गहने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Woman's jewelery removed after inhaling intoxicant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। सेक्टर-13 निवासी एक महिला को नशीला पदार्थ सुंघा कर सोने के गहने उतरवा लिए। महिला सैर करने के लिए घर से निकली थी। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-13 निवासी नीरज ने बताया कि उसकी माता प्रकाश रानी हर रोज शाम को सैर करने जाती हैं। गत दिवस वह शीश महल करनाल से मीरा घाटी की तरफ सैर करने जा रही थी। शाम 6.15 बजे पीएनबी के पास दो महिलाओं ने उसकी माता को रोका और मदद की गुहार करने लगे। इसके बाद उन्होंने उसकी माता को रुमाल से नशीला पदार्थ सुंघा कर बेसुध कर दिया और ई-रिक्शा में बैठा नमस्ते चौक की तरफ ले गए। वहां उनके हाथों से दो कंगन, सोने की तीन अंगूठी उतरवा ली और वापस ई-रिक्शा में बैठाकर मीरा घाटी की तरफ ले गई और वहीं छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed