{"_id":"6563b23f8ce16f957f0bada9","slug":"woman-riding-a-scooter-died-in-an-accident-karnal-news-c-18-knl1008-270916-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एक तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। जिसकी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस में शिकायत देकर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मान डेयरी दयाल सिंह कॉलेज निवासी अमनदीप ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 नवंबर को 12 बजे उसकी मां परमेश्वरी अपनी स्कूटी पर सवार होकर उसके बड़े भाई दीपक मान के घर सेक्टर-13 में जा रही थी। जब उसकी मां मुगल कैनाल रोड पार कर रही थी उसी दौरान एक कार सवार ने लापरवाही से उसकी मां की स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसके कारण वह सड़क पर जा गिरी। राहगीरों ने उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवा दिया। वह वहां पर पहुंचा तो पता लगा कि डॉक्टरों ने उसकी माता को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया है। उसके बाद वे उसे एक निजी अस्पताल में ले आए। जहां उसकी मौत हो गई।