{"_id":"653eccb0e0833de5310a55db","slug":"woman-poisons-young-man-after-he-asked-for-borrowed-money-serious-karnal-news-c-18-knl1008-252410-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: उधार के रुपये मांगने पर महिला ने युवक को दिया जहर, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: उधार के रुपये मांगने पर महिला ने युवक को दिया जहर, गंभीर
विज्ञापन
- अपने रुपये लेने सहारनपुर से करनाल आया था पीड़त, पुलिस ने दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शिव कॉलोनी निवासी एक महिला पर दो लाख रुपये उधार लेकर रुपये देने वाले को मारने का प्रयास करने का आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहारनपुर के कुडा कलां गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उनके गांव की ही फरमीना उर्फ प्रमिला करनाल के शिव कॉलोनी गली नंबर-16 में रह रही है। वह लोगों से रुपये ठगने का काम करती है।
उसके भाई फुल मोहम्मद ने 11 अक्तूबर को उस महिला ने दो लाख रुपये उधार लिए थे और कहा था कि वह 15 अक्तूबर को रुपये लौटा देगी। मगर महिला ने रुपये नहीं लौटाए। रुपये लेने के लिए पीड़ित करनाल आया। आरोप है कि महिला और उसके साथियों ने फुल मोहम्मद को चाय में जहर देकर मारने का प्रयास किया। चाय पीने के बाद उल्टियां आने लगी। शक होने पर शोर मचाया तो महिला ने फुल मोहम्मद को घर से बाहर न निकल सके, गला दबाकर मारने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने फूल मोहम्मद को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।