{"_id":"925a0c3336a3d42320bcff2ae19d4a6d","slug":"woman-killed-by-falling-off-the-bike-another-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरकर महिला की मौत, दूसरी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरकर महिला की मौत, दूसरी घायल
अमर उजाला करनाल
Updated Sat, 26 Apr 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल-यमुनानगर स्टेट हाईवे वाया गढ़ीबीरबल पर गांव कलसौरा के समीप संतुलन
विज्ञापन
बिगड़ने से बाइक से उछलकर गिरी एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी
घायल हो गई।
बताया जा रहा है कि स्पीड ब्रेकर के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ा था। बाइक के चालक को चोटें लगी हैं। घायल को ट्रामा सेंटर में उपचार दिलाया जा रहा है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव उमरपुर निवासी विकास अपनी मां लीलावती और भाभी राकेश को बाइक पर बिठाकर किसी काम से करनाल की ओर आ रहा था।
जैसे ही वह गांव कलसौरा के समीप पहुंचा तो सामने आए ब्रेकर पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे दोनों महिलाएं उछलकर सड़क पर जा गिरी। ग्रामीणों की मदद से घायलों को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज लाया गया।
जहां पर डाक्टरों ने लीलावती को मृत घोषित कर दिया, जबकि राकेश की हालत गंभीर बनी हुई है। विकास को भी उपचार दिलाया गया है। ब्याना चौकी प्रभारी सलिंद्र कुमार ने बताया कि ब्रेकर पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ है। इनके परिजनों को सूचना भेज दी है। घायलों को उपचार दिलाया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।