फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman hit tiffin on neighbor's head, lost her life

महिला ने पड़ोसी के सिर पर मारा टिफिन, गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Woman hit tiffin on neighbor's head, lost her life
निसिंग/करनाल। गांव डायर में मंगलवार सुबह कहासुनी में एक महिला ने 52 वर्षीय पड़ोसी के सिर पर टिफिन मार दिया। गंभीर चोट लगने से उस व्यक्ति की मौत हो गई। विवाद जादू टोना करने को लेकर शुरू हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर महिला और उसके दो बेटों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दोनों पड़ोसियों के बीच लंबे समय से विवाद होता रहता था। आरोपी महिला का पड़ोसी व्यक्ति पर आरोप था कि वह उन पर जादू टोना करता है। इसी बात पर मंगलवार सुबह को भी उनके बीच कहासुनी हो गई थी। सुबह करीब आठ बजे कश्मीर सिंह घर के बाहर खड़ा था और जादू टोना करने की बात पर महिला रानी का उसके साथ झगड़ा हो गया। महिला मजदूरी करती है। वह तब मनरेगा में जाने की तैयारी में थी और खाने का टिफिन उसके हाथ में था। कहासुनी के दौरान महिला ने गुस्से में वह टिफिन कश्मीर सिंह के सिर पर मार दिया। जबकि कश्मीर सिंह के बेटे का आरोप है कि आरोपी महिला रानी के बेटे ने उसके पिता कश्मीर सिंह को धक्का भी दिया था। जिस कारण उनके पिता जमीन पर गिर गए और गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। कश्मीर सिंह भी मजदूरी करता था।
विज्ञापन

मजदूरी करते समय महिला को मिली कश्मीर सिंह की मौत की सूचना
बताया जा रहा है कि महिला रानी कश्मीर सिंह के सिर पर टिफिन मारकर मनरेगा में काम करने के लिए चली गई थी। वहां उसे पता चला कि जिसे वह टिफिन मारकर आई है उसकी मौत हो गई है। इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस भी जांच करने पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव डाचर में कश्मीर सिंह की मौत के मामले में महिला सहित उसके दो बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अजायब सिंह, थाना प्रभारी, निसिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed