{"_id":"68d6ec67812fff14fc0452e2","slug":"woman-duped-of-rs-155-lakh-in-the-name-of-online-task-karnal-news-c-18-knl1008-747243-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ऑनलाइन टॉस्क के नाम पर महिला से ठगे 1.55 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ऑनलाइन टॉस्क के नाम पर महिला से ठगे 1.55 लाख
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर साइबर ठगों ने शहर की एक महिला से डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा हड़प लिए। महिला ने जब अपनी रकम वापस मांगी तो ठगों ने पैसे लौटाने के नाम पर और 1.72 लाख रुपये की मांग कर डाली। पीड़िता ने थाना साइबर थाने में केस दर्ज कराया है।
सेक्टर-6 निवासी हरप्रीत कौर ने शिकायत में बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर घर बैठे पैसे कमाने का एक विज्ञापन देखा। लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया गया। यहां टॉस्क पूरे करने पर मुनाफा मिलने की बात कही गई। महिला ने भरोसा कर शुरुआत में 96 हजार रुपये लगाए। इसके बाद ठगों ने उन्हें दस हजार रुपये का मुनाफा भी लौटा दिया। इससे महिला को यकीन हो गया और उसने आगे भी पैसे लगाने शुरू कर दिए। चार बार में उन्होंने कुल 1.55 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद जब रकम वापस नहीं मिली तो महिला को शक हुआ। उसने पैसे लौटाने की मांग की। इस पर ठगों ने कहा कि रकम वापस पाने के लिए उसे 1.72 लाख रुपये और जमा कराने होंगे। इसी दौरान महिला को समझ आया कि उसके साथ साइबर ठगी हो चुकी है।
पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब लेन-देन के आधार पर ठगों का पता लगाने में जुटी है। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि इस तरह के मामलों में लोग लालच में आकर ठगी का शिकार हो जाते हैं, इसलिए किसी भी ऑनलाइन ऑफर या विज्ञापन पर भरोसा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।