फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman dies under suspicious circumstances, accused of murder

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, accused of murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध (करनाल)। खिजराबाद रोड स्थित डेरा पिंडोरिया निवासी महिला गुरप्रीत कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक महिला के मायके पक्ष ने उसके पति अमरप्रीत और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। महिला के पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गुरप्रीत कौर के पिता आनंद सिंह ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 2018 में मोहाली (पंजाब) के सेक्टर-69 निवासी अमरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही गुरप्रीत कौर के ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। ससुराल पक्ष के कहने पर उसने बेटी को दहेज भी दे दिया था फिर भी उसकी बेटी के साथ मारपीट होती रही। कई बार दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई। समझौता होने के बावजूद लड़का पक्ष उसको प्रताड़ित करता रहा। उन्होंने बताया कि दामाद अमरप्रीत ने गांव खेड़ी शर्फअली में जमीन लेकर मकान बनाया हुआ है। यहां वह खेती भी करते हैं। ससुराल पक्ष के लोग भी कई दिन से यहीं पर आए थे। बुधवार रात को लगभग 8 बजे उसके पास फोन आया और कहा कि गुरप्रीत की मौत हो गई है। उसकी बेटी को सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उन्हें शक है कि गुरप्रीत कौर की हत्या की गई है। वह अपने दो लड़के छोड़ गई। बड़े बेटे की उम्र डेढ़ साल तो छोटे की उम्र छह महीने है। विवेचना अधिकारी दयानंद ने बताया कि महिला के पिता आनंद की शिकायत पर आरोपी अमरप्रीत सिंह, उसके पिता लखविंद्र सिंह, माता बलविंद्र कौर व जोगिंद्र कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed