फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman dies by swallowing poison, murder case on two

महिला की जहर निगलने से मौत, दो पर हत्या का केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Woman dies by swallowing poison, murder case on two
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मूनक। गांव में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने उसके पति सहित दो लोगों पर विवाहिता को जहर देकर मारने के आरोप लगाए हैं। मूनक थाना पुलिस ने विवाहिता के पति मदन व उसके बहनोई रमेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम करा मायके वालों को सौंप दिया है। मायके में ही विवाहिता का अंतिम संस्कार किया गया। आरोपी पति सरकारी स्कूल में क्लर्क है।
पानीपत के समालखा निवासी विवाहिता के भाई गौरी शंकर ने बताया कि उसकी बहन सुमन की शादी करीब 20 वर्ष पूर्व मूनक निवासी मदन के साथ हुई थी। मदन सुमन व दो बच्चों के साथ रहता था। वह आए दिन सुमन को परेशान करता था। वह सुमन को आत्महत्या करने की बार -बार धमकी देता था। इसके लिए वह अपनी जेब में एक सुसाइड नोट रखता था जिसमें उसकी बहन के साथ, हमारे परिवार के सदस्यों के भी नाम लिखे थे। जेब में विषाक्त पदार्थ भी रखता था। इस बारे में उनकी कई बार पंचायत भी हुई लेकिन वह नहीं माना। बुधवार को मदन व उसके बहनोई ने उसकी बहन को जहर खिला दिया और उसे अस्पताल लेकर गए जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विवाहिता के भाई ने अपने जीजा व जीजा के बहनोई पर जहर देकर उसकी बहन को मारने के आरोप लगाए हैं। दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करा दिया है मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जगदीश पांडेय, थाना प्रभारी, मूनक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed