{"_id":"613e67588ebc3ef9761d3fdd","slug":"woman-dies-after-eating-toxic-food-karnal-news-knl829990148","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल: विषाक्त पदार्थ खाने से बिहार की महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: विषाक्त पदार्थ खाने से बिहार की महिला की मौत
Mon, 13 Sep 2021 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 02:17 AM IST
सार
शनिवार रात को उसकी पत्नी ने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया लेकिन सुबह को राधिका की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करनाल के चार चमन में किराये पर पति के साथ रह रही बिहार की महिला ने शनिवार की रात को विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिसे उपचार के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था लेकिन सुबह पांच बजे उसकी मौत हो गई। महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
महिला राधिका (20) अपने पति जतिन के साथ चार चमन में किराये पर रही थी। वह मूलरूप से बिहार राज्य के बेगूसराय जिले की है, जो यहां मजदूरी करते हैं। महिला के पति ने बताया कि वे कई महीनों से मकान का किराया भी नहीं दे सके थे। आर्थिक स्थिति दयनीय थी। जिसे लेकर घर पर विवाद रहने लगा था। शनिवार रात को उसकी पत्नी ने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया लेकिन सुबह को राधिका की मौत हो गई।
विज्ञापन