फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman dies after consuming poisonous substance, son and daughter-in-law accused

Karnal News: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, बेटे-बहू पर आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after consuming poisonous substance, son and daughter-in-law accused
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। गांव नगला फार्म में की जहरीला पदार्थ खाने से संदिग्ध परिस्थितियों में गुरचरण कौर (75) की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतका की भाभी हरमिंदर कौर ने महिला को जहर देने का आरोप उसके बेटे और बहू पर लगाया है। आरोप है कि बेटे और बहू ने संपत्ति के लिए मां को मारा है। इधर, बेटे हरपिंदर सिंह ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि उनकी मां ने खुद जहरीला पदार्थ निगला है।


मृतका की भाभी अजराना निवासी हरमिंदर कौर ने बताया कि उन्हें महिला की मौत की सूचना वीरवार की शाम को मिली थी। इसके बाद वे करनाल पहुंचे। आरोप है कि उनका बेटा गांव का मकान बेचकर शहर जाना चाहता था और मां इसके लिए राजी नहीं थी। मृतका के बेटे हरपिंदर सिंह का कहना है कि 2016 में उनके पिता और भाई की मौत के बाद मां उन्हें याद करके अक्सर रोया करती थी। वीरवार की सुबह उन्होंने खाना खाया और घर से बाहर चली गईं थीं। देर शाम जब वह लौटीं तो घर में किसी से बात नहीं की। इसके बाद उनकी पत्नी ने बेटे को दादी के पास सब्जी काटने के लिए भेजा। जब बेटा ऊपर के कमरे में पहुंचा तो दादी चारपाई पर लेटी पेट थपथपा रही थीं। तब जाकर पता चला कि उन्होंने कुछ जहरीला पदार्थ निगला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed