{"_id":"6212a1ba3f5e4b546e1c3a89","slug":"woman-committed-suicide-by-swallowing-poisonous-substance-karnal-news-knl99603184","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असंध। गांव मुंड में एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी। आरोप है कि गांव का ही एक युवक महिला को परेशान कर रहा था। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। मृतक महिला के जेठ किताब सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित एसएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक पूजा के जेठ किताब सिंह ने बताया कि गांव का युवक पूजा का पीछा किया करता था। वह उसे कई बार गली में रोककर परेशान करता था। कभी बच्चों से जातिसूचक शब्द कहलवाता था। इसको लेकर कई बार गांव में पंचायत भी हुई। जिसमें समझौता करवा दिया गया। किताब सिंह ने आरोप लगाया कि इसके बाद भी आरोपी नहीं माना और लगातार गली में उसे रोकता था। जिससे तंग आकर पूजा ने आत्महत्या कर ली है।
मृतक पूजा के भाई आनंद ने बताया कि उसका जीजा मजदूरी करता है। पूजा किसी भी काम के लिए घर से बाहर निकलती थी तो आरोपी परेशान करता था। जिससे तंग आकर 17 फरवरी को उसने जहर निगल लिया। पूजा को असंध के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे कैथल रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। आनंद ने बताया कि तीन साल पहले भी उसने जहर निगल लिया था। लेकिन तब उसकी जान बच गई थी। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एसएससी एक्ट, प्रताड़ित करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।