फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman cheated of Rs 2.77 lakh

Karnal News: महिला से ठगे 2.77 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Woman cheated of Rs 2.77 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। ऑनलाइन गूगल मैप पर रेटिंग देने के नाम पर महिला से 2.77 लाख रुपये ठग लिए। शुरूआत में आरोपी ने रेटिंग देने पर स्वयं महिला को तीन बार में 1550 रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन महिला को रेगुलर काम करने के नाम पर 2.77 लाख रुपये निकलवा लिए।

सेक्टर-आठ निवासी अंजली अरोड़ा ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि वह बैंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम करती है। वह सितंबर 2020 से घर से ही कंपनी का कार्य कर रही है। 18 फरवरी को वह अपने पापा के पास घर पर रहने आई थी। 21 फरवरी को उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज आया कि पार्ट टाइम नौकरी के लिए गूगल मैप रेटिंग करने के लिए कहा और उसी समय उसके खाते में 150 रुपये ट्रांसफर कर दिए। कहा कि कल से टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कर लो।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि आरोपी के कहे अनुसार वह काम करती गई। आरोपी जो उसे फोन पर बताते गए वह उसी हिसाब से रेटिंग देने लग गई। उसके बाद 22 फरवरी को रेटिंग देने के बाद उसके खाते में 400 रुपये आए और एक हजार रुपये फिर आए। उसके पास आरोपियों ने मैसेज किया कि इसी काम में रेगुलर होने के लिए यूपीआई के माध्यम से सात हजार रुपये ट्रांसफर कर दो। जिसके बाद उसने ये रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद उसे एक वेबसाइट देकर उस पर काम करवाया गया। उसके बाद आरोपी ने उसे 20 हजार रुपये ट्रांसफर करने को कहा गया और कहा कि ये सारे रुपये उसको बाद में मिल जाएंगे। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे उससे कुल 2.77 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए और बाद उसे ब्लॉक कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed