फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman caught red handed doing abortion in Gharaunda

घरौंडा में गर्भपात करते रंगेहाथ पकड़ी गई महिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Woman caught red handed doing abortion in Gharaunda
घरौंडा सीएचसी में महिला के बयान दर्ज करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
घरौंडा (करनाल)। वार्ड-10 में अनाधिकृत तरीके से गर्भपात कराने में एक महिला को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके घर पर वीरवार शाम को छापा मारा था। टीम ने मौके से गर्भपात में इस्तेमाल होने वाले सर्जिकल उपकरण और दवाइयां भी बरामद की हैं। बताते हैं कि जिस महिला का गर्भपात किया गया, वह तीन माह की गर्भवती थी। हालत बिगड़ने पर उसे घरौंडा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई में जुटा था।
विज्ञापन

मकान में गर्भपात किए जाने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली तो सीएमओ डॉ.योगेश शर्मा ने डिप्टी सीएमओ डॉ. सीनू चौधरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम वीरवार की सुबह से ही निगरानी कर रही थी। दोपहर के समय एक गर्भवती मकान में दाखिल हुई और फिर दरवाजा बंद कर दिया गया। इसके थोड़ी देर बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ वहां छापा मारा। बताते हैं कि जब टीम मकान में दाखिल हुई, तब तक गर्भवती का गर्भपात किया जा चुका था। गर्भवती को तुरंत एंबुलेंस से घरौंडा के सरकारी अस्पताल में भिजवाया गया।
विज्ञापन

टीम प्रभारी डिप्टी सीएमओ डॉ. सीनू चौधरी ने बताया कि गर्भपात करने वाली आरोपी महिला का नाम रामकली है। वह अपने घर में गर्भपात का काम कर रही थी। इस संबंध में शिकायत के बाद छापा मारा गया। उसे रंगेहाथों पकड़ा गया। मौके से सर्जिकल उपकरण और दवाइयां आदि भी बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिस महिला का गर्भपात किया गया है, वह पानीपत की रहने वाली है। आरोपी महिला रामकली के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed