फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman burnt to death in fire, accused of murder

Karnal News: महिला की आग में झुलसकर मौत, हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
Woman burnt to death in fire, accused of murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कुटेल गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में आग में झुलसने से मौत हो गई है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए जलाकर मारने के आरोप लगाए हैं। मधुबन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। महिला 19 जून को आग में झुलसी थी। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा था।
महिला के पानीपत के गांव सिवाह निवासी पिता ने बताया कि उसकी बेटी 35 वर्षीय मुस्कान की शादी 2014 में कुटेल में एक व्यक्ति के साथ की थी। उसकी तीन लड़कियां व एक लड़का है। उसकी बेटी का पति, सास व ननद कई दिनों से फ्रिज व कूलर की मांग कर रहे थे। जिसको लेकर उसकी बेटी के साथ मारपीट भी की गई है। जब उसकी बेटी कूलर व फ्रिज नहीं ला पाई तो उसके पति, सास व ननद ने बेटी को जला दिया।
विज्ञापन

जब उन्हें इस बारे में पता चला तो पति से पूछा। उसने कहा कि कुछ नहीं थोड़ी सी जली है। जब अस्पताल में देखने आए तो वह बेटी से मिल नहीं पाए। इसके बाद सोमवार को उसकी बेटी ने दम तोड़ दिया। इसकी भी जानकारी उन्होंने हमें नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कुटेल गांव की एक महिला की मौत की सूचना मिली थी। जिसका शव कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए महिला को जलाकर मारने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
- रामचंद, जांच अधिकारी मधुबन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed