फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman arrested, including a million cannabis

एक लाख के गांजे समेत महिला गिरफ्तार

Thu, 08 May 2014 11:50 PM IST
करनाल
करनाल Updated Thu, 08 May 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
सीआईए-1 पुलिस ने नशीले
विज्ञापन
पदार्थों की तस्करी करते समय एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला को निर्मल कुटिया चौक से काबू किया। महिला को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

उसके कब्जे से करीब एक लाख रुपये कीमत का चार किलो गांजा बरामद किया गया है। सीआईए-1 पुलिस के अनुसार महिला ने बताया कि वह यह गांजा उत्तरप्रदेश से लेकर आई थी। वह कुरुक्षेत्र के सौरगीर बस्ती की रहने वाली है। उसे निर्मल कुटिया चौक से काबू किया गया है। वह चौक पर बस का इंतजार कर रही थी। पुलिस को आशंका गहरा गई। पूछताछ की और तलाशी ली तो उसके पास गांजा मिला।

जानकारी होते ही मौके पर डीएसपी मुख्यालय जोगिंद्र राठी को बुलाया गया। डीएसपी राठी ने पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस के सीआसईए-1 प्रभारी कुलभूषण के अनुसार महिला को वीरवार को सीजेएम की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने महिला को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed