{"_id":"615b70f38ebc3e0dd378acea","slug":"wo-youths-who-came-to-the-grocery-store-to-buy-goods-ran-away-after-stealing-the-phone-karnal-news-knl85464983","type":"story","status":"publish","title_hn":"करियाणा की दुकान पर सामान खरीदने आए दो युवक फोन चोरी कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करियाणा की दुकान पर सामान खरीदने आए दो युवक फोन चोरी कर भागे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जाटल रोड स्थित पीपल वाली गली में एक किराना की दुकान पर सामान खरीदने आए दो युवक फोन चोरी कर फरार हो गए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी है।
जाटल रोड निवासी गुंजन पत्नी नीतेश ने बताया कि वह किराना की दुकान चलाती है। वह शाम पांच बजे निजी काम से छोटी बेटी श्रेया को दुकान पर छोड़ कर गई थी। इसी बीच दो अज्ञात युवक सामान लेने के लिए आए। जब श्रेया ने सामान देने के लिए गर्दन घुमाई तो आरोपी चार्जिंग पर लगे मोबाइल को उठाकर फरार हो गए। बेटी ने आरोपियों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गए।
दूसरी ओर सेक्टर 13-17 निवासी वीना गोयल पत्नी डॉ आरके धर ने बताया कि वह उनका सेक्टर 13-17 में निर्माणाधीन मकान है। उन्होंने मकान में बिजली के तारों की बंडल रखी हुई थी। वह सोमवार को मकान में पहुंचे तो हजारों रुपये कीमत के बंडल मकान से चोरी मिले, जिसके बाद उन्होंने सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।