फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Withdraw 72 thousand rupees from account by changing atm card

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 72 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Withdraw 72 thousand rupees from account by changing atm card
कुंजपुरा। एटीएम से पैसे निकालने गई युवती का एटीएम बदलकर खाते से 72 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव महमदपुर निवासी चंद्रभान ने बताया कि उसका लड़का अंकुश दुबई में रहता है। उसके लड़के ने नौ जनवरी को खाते में 80 हजार रुपये डलवाए थे। 10 जनवरी को खाते से पैसे निकलवाने के लिए उसकी बेटी एटीएम कार्ड लेकर एसबीआई के एटीएम पर गई। वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने उनकी बेटी से कहा कि एटीएम से पैसे नहीं निकल रहे। इस दौरान उसकी बेटी से एटीएम कार्ड लेकर पैसे निकालने के प्रयास करने का नाटक भी किया। पैसे न निकलने पर एटीएम कार्ड बदलकर उसकी बेटी को दे दिया। इसके बाद 11 जनवरी को बैंक में जाने पर पता चला कि खाते से 72 हजार रुपये निकाले गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed