फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Withdraw 50 thousand rupees from account by changing debit card

Karnal News: डेबिट कार्ड बदल खाते से निकाले 50 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Withdraw 50 thousand rupees from account by changing debit card
यमुनानगर। एटीएम से रुपये निकालने में मदद के बहाने भंभौल निवासी सुमित का डेबिट कार्ड बदल खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुमित ने बताया कि वह सुबह जगाधरी किसी काम से आया था। यहां पर वह एटीएम में रुपये निकालने के लिए गया। पीछे दो युवक भी पहुंच गए। जब वह रुपये निकालने लगा तो रुपये नहीं निकले। इतने में पीछे खड़े युवकों ने मोबाइल नंबर डालकर रुपये निकालने की बात कही। उनकी बातों में आकर मोबाइल नंबर डाला। इसके बाद उन युवकों ने उसकी रुपये निकालने में मदद के बहाने डेबिट कार्ड बदल लिया। जब रुपये नहीं निकले तो वह वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद उसके खाते से 50 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। डेबिट कार्ड की जांच की तो वह उसका नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed