फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   withdral 11 lakh from bank account

धोखाधड़ी : सीड्स लिमिटेड कंपनी के खाते से 11.5 लाख निकाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
withdral 11 lakh from bank account
चौरा गांव की साहिब सीड्स लिमिटेड कंपनी के बैंक खाते से साढ़े 11 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कंपनी के मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चौरा की साहिब सीड्स लिमिटेड कंपनी के मालिक सुभाष खुराना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उनकी कंपनी का सीसी अकाउंट घरौंडा के एक बैंक में है। बीती 8 अगस्त को उनके कंपनी के अकाउंट से साढ़े 11 लाख रुपए की ट्रांजेक्शन की गई है, जो किसी अभिषेक के नाम पर है। अभिषेक के खाते में दो बार ट्रांजेक्शन की गई है, जिसमें पहली ट्रांजेक्शन दस लाख रुपये की है, जबकि दूसरी ट्रांजेक्शन डेढ़ लाख रुपये की है। सुभाष खुराना ने शिकायत में बताया है कि उसके साथ साढ़े 11 लाख रुपये का फ्रॉड हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सुलतान सिंह ने बताया कि चौरा गांव की साहिब सीड्स लिमिटेड के मालिक ने साढ़े 11 लाख के फ्रॉड की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed