फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   With the fog clearing, trains are back on track, bringing great relief to passengers.

Karnal News: छंटते कोहरे से पटरी पर लौटी ट्रेनों की रफ्तार, यात्रियों को बड़ी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
With the fog clearing, trains are back on track, bringing great relief to passengers.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। उत्तर भारत में मौसम साफ होने और कोहरे के असर में कमी आने के साथ ही रेल यातायात धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। बुधवार को करनाल रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली ट्रेनों का समय सुधरा है। बुधववार को नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र लोकल और शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस सबसे अधिक 2 घंटे लेट रही। विगत सप्ताहभर ट्रेनें 8-10 घंटे तक देरी से पहुंच रही थीं।
दिल्ली से अंबाला की ओर जाने वाली ट्रेनों की स्थिति में भी सुधार दर्ज किया गया। नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र लोकल अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से दोपहर 12:29 बजे करनाल स्टेशन पहुंची। इसी तरह पश्चिम एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से दोपहर 1:35 बजे, फाजिल्का एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से शाम 4:30 बजे, जबकि अमृतसर इंटरसिटी दो घंटे की देरी से शाम 5:15 बजे स्टेशन पर पहुंची। हजरत निज्जामुद्दीन-कुरुक्षेत्र लोकल एक घंटे की देरी से रात 10 बजे और जम्मू तवी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी के साथ रात 11:38 बजे करनाल पहुंची।
विज्ञापन

दूसरी ओर अंबाला से दिल्ली की दिशा में जाने वाली ट्रेनों का संचालन भी अपेक्षाकृत बेहतर रहा। शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से रात 10:27 बजे करनाल स्टेशन पहुंची। इसके अलावा सचखंड एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से सुबह 11:48 बजे, जबकि कुरुक्षेत्र- दिल्ली लोकल एक घंटे की देरी से दोपहर 2:15 बजे स्टेशन पर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed