{"_id":"693c7de8cf59f60e86059b8b","slug":"winter-bhandara-festival-begins-karnal-news-c-18-knl1018-800481-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शीतकालीन भंडारा महोत्सव का हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शीतकालीन भंडारा महोत्सव का हुआ आगाज
Sat, 13 Dec 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
करनाल। बाबा राम दास गिरि चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में गांव कलवेहड़ी में बाबा राम दास गिरि की स्मृति में तीन दिवसीय 120वां शीतकालीन भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें गद्दीनशीन वैद्य देवेंद्र बत्तरा, दर्शना बत्तरा, यजमान मिनी खुराना व दिनेश खुराना ने जोत प्रज्जवलित कर मां भगवती चौकी का शुभारंभ किया। वैद्य देवेंद्र ने समाधिभिषेक किया। बाबा की आरती की गई। चौकी में अशोक शर्मा एंड पार्टी ने महामाई का गुणगान किया। चौकी में भजन सुन श्रद्धालु भावविभोर हुए। मुख्य यजमान सन्नी मुंजाल व कोमल मुंजाल रहे। संवाद
विज्ञापन