फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Winners of school games will show their strength in state level competition.

Karnal News: स्कूली खेलों के विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय स्पर्धा में दिखाएंगे दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Winners of school games will show their strength in state level competition.
करनाल। हरियाणा स्कूल खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी व टीमें अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगी। जिला स्तर पर प्रथम व द्वितीय रहे खिलाड़ी व विजेता टीमों में से चुनिंदा खिलाड़ी एक सितंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए करनाल से रवाना होंगे। ये जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठकराल ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं एक से 23 सितंबर तक प्रदेश के 18 जिलों में आयोजित की जाएंगी। एक सितंबर से रोहतक, कैथल, अंबाला से राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की शुरुआत होगी। इस दौरान अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग के मुकाबले होंगे। इन प्रतियोगिताओं में अंडर 14 मुकाबलों में एक जनवरी 2011 व उसके बाद के जन्मे छठी कक्षा व उससे ऊपर के खिलाड़ी भाग लेंगे। अंडर 17 में एक जनवरी 2008 व उसके बाद में जन्मे खिलाड़ी और अंडर 19 आयु वर्ग में 01 जनवरी 2006 व उसके बाद के जन्मे खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन




राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले वार होने वाले मुकाबले

- एक से तीन सितंबर - रोहतक, कैथल, अंबाला व पानीपत में - बॉक्सिंग, स्केटिंग, सॉफ्टबॉल, जूडो, हैंडबॉल, क्रिकेट, तैराकी, जिम्नास्टिक, टेबल टेनिस, कबड्डी, फुटबॉल के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- छह से आठ सितंबर - हिसार, भिवानी, पंचकूला में - हैंडबॉल, कुश्ती फ्री स्टाइल, कुश्ती ग्रीको रोमन, खो-खो, नेटबॉल, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, टेनिस, क्रिकेट व योगा होंगे।

- 10 से 12 सितंबर तक - रेवाड़ी, सिरसा, गुरुग्राम में - तलवारबाजी, ताइक्वांडो, बेसबॉल, तैराकी, नेटबॉल, जूडो, वॉलीबॉल व बास्केटबॉल के मुकाबले होंगे।

- 14 से 16 सितंबर तक - कुरुक्षेत्र, करनाल व फरीदाबाद में - फुटबॉल, हॉकी, साइकिलिंग, चैस, ताइक्वांडो, कबड्डी, तलवारबाजी, टेबल टेनिस व शूटिंग के मुकाबले होंगे।


- 18 से 20 सितंबर तक - जींद, फतेहाबाद में - कराटे, क्रिकेट, तलवारबाजी, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, सॉफ्टबॉल के मुकाबले होंगे।

- 21 से 23 सितंबर तक - झज्जर, सोनीपत व यमुनानगर - कुश्ती फ्रीस्टाइल, कराटे, बेसबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती, हॉकी, बास्केटबॉल, कुश्ती, योगा, टेनिस व क्रिकेट के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed