फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Winners of quiz competition were felicitated

Karnal News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Winners of quiz competition were felicitated
करनाल। कुमारी विद्यावती आनंद डीएवी कॉलेज में शुक्रवार को युवा रेड क्रॉस (वाईआरसी), रेड रिबन क्लब (आरआरसी) और केंद्रीय संचार ब्यूरो, हिसार (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार) के सहयोग से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वीप गतिविधि के अंतर्गत कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज की प्राचार्या और विशिष्ट अतिथि मीनू शर्मा ने युवाओं को अधिक से अधिक वोट बनवाने और लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान मतदाता जागरूकता पर आधारित एक मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सही जवाब देने वाली छात्राओं में अनुष्का, उषा, नेहा, जाहनवी, पल्लवी, सिमरण, जुशाली, भूमिका, मुस्कान, रजनी कौशिक, खुशी, छाया, शीतल, जानवी व खुशी को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताया और अपने मताधिकार का सही तरीके से प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में युवा मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होेंने सभी छात्राओं और शिक्षकों को निष्पक्ष और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दीपक वर्मा रहे। उन्होंने छात्राओं को मतदान की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। केंद्रीय संचार ब्यूरो हिसार के कर्मचारी दौलत राम ने भी छात्राओं को संबोधित किया। मतदाता जागरूकता विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन राजकला मंच की ओर से किया गया। वहीं मंच संचालन डॉ. ईशा ने किया। डॉ. पूनम और डॉ. दीप्ति शर्मा ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed