फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Win nine seats in the Lok Sabha polls: Hooda

लोकसभा चुनाव में जीतेंगे नौ सीट: हुड्डा

Wed, 19 Mar 2014 11:14 PM IST
अमर उजाला करनाल
अमर उजाला करनाल Updated Wed, 19 Mar 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
Win nine seats in the Lok Sabha polls: Hooda
करनाल। सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश में दस में से नौ सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 में कांग्रेस ने दस में से नौ सीटें जीतीं थीं। 2009 के लोकसभा चुनाव में भी नौ सीटों पर जीत हासिल की थी। उन्होंने कहा कि वैसे तो दस की दस सीट भी जीत सकते हैं, लेकिन एक-आध सीट इधर-उधर हो सकती है। करनाल में बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी व मौजूदा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा का नामांकन कराने पहुंचे सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हुडा ग्राउंड में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से केंद्र में आएगी। इसी वर्ष अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होंगे, हम दोबारा सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव एक जंग है। हरेक कार्यकर्ता को योद्धा बनकर चुनावी मैदान में मेहनत करनी होगी। हुड्डा ने कहा कि कार्यकर्ताओं में सांसद, विधायक या फिर मुख्यमंत्री के प्रति कोई भी नाराजगी हो सकती है। जिस भी कार्यकर्ता को नाराजगी है, वह उनसे सीधे आकर मिल सकता है।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने नौ साल के कार्यकाल में हर वर्ग के लिए नीतियां बनाई हैं। उन्होंने पेंशन में आठ सौ रुपये की वृद्घि की है। गेहूं के समर्थन मूल्य में अब तक 770 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हो चुकी है। 20 लाख से अधिक बच्चों वजीफा मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र में विकास की बदौलत हरियाणा को 14वें नंबर से नंबर वन पर पहुंचाया है। हुड्डा ने कहा कि डॉ. शर्मा की जीत में उनकी इज्जत है। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि चुनाव कोई भी हो कभी आसान नहीं होता। इस चुनाव को भी बड़ी समझदारी के साथ लड़ना होगा। प्रतिद्वंद्वी दुष्प्रचार भी करेंगे, जिससे बचते हुए हर घर में विनम्रता से वोट मांगने होंगे। गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, दलित वर्ग को साथ लेकर चलना है। डा. शर्मा ने कहा कि यदि उनकी तरफ से कोई गलती हुई तो वे खुले मंच से जनता से माफी मांगते हैं। नौकरियों में यदि कमी रही है तो उसे पूरा करेंगे। जनसभा को विधायक सुमिता सिंह व समालखा के विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी एमएस चोपड़ा, पूर्व मंत्री भीम सेन मेहता,
विज्ञापन
विज्ञापन

20 को सिरसा, 21 को रोहतक, कुरुक्षेत्र में नामांकन
सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि वीरवार को सिरसा में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, 21 को रोहतक में दीपेंद्र हुड्डा व इसी दिन कुरुक्षेत्र में नवीन जिंदल नामांकन भरेंगे।

विनोद शर्मा के प्रश्न पर चुप्पी साधी
मित्र अंबाला सिटी विधायक विनोद शर्मा के पार्टी छोड़ने के बारे में पूछे सवाल पर सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुप्पी साध ली। उन्होंने कुछ जवाब नहीं दिया। हजकां में दोनों भाइयों कुलदीप बिश्नोई और चंद्रमोहन के चुनाव लड़ने संबंधी प्रश्न को भी वे टाल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed