{"_id":"669c5666f6ec779bba082974","slug":"will-struggle-if-assandh-district-is-not-made-on-august-15-jhinda-karnal-news-c-18-knl1008-434911-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त असंध जिला नहीं बना तो करेंगे संघर्ष : झींडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त असंध जिला नहीं बना तो करेंगे संघर्ष : झींडा
विज्ञापन
जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले हुई बैठक
फोटो-- 120
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले असंध को जिला बनाने की मांग के लिए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विभिन्न संगठनों की बैठक किसान नेता जगदीश झींडा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शेर प्रताप शेरी, मंडी एसोसिएशन के पूर्व प्रधान और कांग्रेस नेता सतीश बल्हारा, कांग्रेस नेता अनिल जयभारत, सतपाल गंगाटेहडी और अन्नदाता भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरमुख सिंह ने सरकार से असंध को जिला बनाने की मांग की है।
जगदीश झींडा ने कहा कि असंध उपमंडल करनाल, पानीपत, जींद व कैथल जिलों का केंद्र बिंदु है। असंध से इन चार जिलों से प्रत्येक जिले की दूरी करीब 45-45 किलोमीटर है। उन्होंने कहा कि सरकार असंध को 15 अगस्त तक जिला घोषित करे। असंध के जिला बनने पर जिला जींद के सफीदों व कैथल जिले के राजौंद के गांव भी जो असंध में शामिल होना चाहते हैं, उन सरपंचों से रेजूलेशन मांगा जाएगा और गांव-गांव में जाकर लोगों से समर्थन मांगा जाएगा।
झींडा ने कहा कि असंध को जिला बनाने की मांग को लेकर शीघ्र मुख्यमंत्री से भी एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा। यदि भाजपा सरकार ने असंध को जिला नहीं बनाया तो संघर्ष शुरू किया जाएगा। किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शेर प्रताप शेरी ने कहा कि असंध को जिला बनाने की मांग बहुत पुरानी है। मंच का संचालन दलविंदर सिंह मट्टू ने किया। इस अवसर पर किसान यूनियन के ब्लॉक प्रधान जोगिंदर झींडा, किसान नेता दलविंदर सिंह मट्टू, सिराजुद्दीन दूपेडी, करनैल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो