फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Will provide employment to youth if government is formed: Hooda

सरकार बनने पर युवाओं को देंगे रोजगार : हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Will provide employment to youth if government is formed: Hooda
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को कहा कि युवा संगठन की रीढ़ होते हैं। कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले जाएंगे। शिक्षा का स्तर बेहतर किया जाएगा। युवाओं की समस्याओं को खत्म किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री करनाल दौरे पर आए थे।उन्होंने भाजपा की प्रदेश सरकार पर प्रदेश को कर्ज में डुबोने सहित कई गंभीर आरोप लगाए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रेम सिंह कादियान, दलबीर लाठर, भगत राम गुप्ता व सुरेश भारद्वाज के निधन पर शोक व्यक्त किया और मृतकों घर जाकर शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी।इस दौरान उनका युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव अंशुल लाठर की अगुवाई में एनडीआरआई चौक पर गत किया। लाठर ने प्रदेश सचिव बनाने पर आभार व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाई। एडवोकेट अमनदीप और सूरज लाठर ने हुड्डा को सिरोपा व पुष्पगुच्छ भेंट किए।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व सीएम ने कहा कि इस सरकार ने हरियाणा को साढे चार लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के कर्ज में डुबो दिया है। हर बजट में कर्ज का जो आंकड़ा सामने आता है, वह परेशानी बढ़ाने वाला होता है। केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट में किसानों की एमएसपी व सब्सिडी, मध्यम वर्ग की टैक्स में छूट और जनता को महंगाई से राहत दिलाने जैसे मुद्दों के अनदेखी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार सरकार ने जानबूझकर कलस्टर-2 में पड़ने वाले सात जिलों के करीब तीन लाख किसानों की फसल बीमा से वंचित कर दिया है। क्लस्टर-2 के अंबाला, करनाल, सोनीपत, हिसार, जींद, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम जिले का बीमा करने के लिए सरकार ने किसी कंपनी को जिम्मेदारी ही नहीं सौंपी। ऐसे में सरसों, गेहूं, जौ और सूरजमुखी की फसल को अगर कोई नुकसान होता है तो उसकी भरपाई करने वाला कोई नहीं होगा।
पिछली बार भी खरीफ की फसल के लिए क्लस्टर-2 में कोई बीमा कंपनी नहीं थी। जुलाई 2023 तक करीब दो लाख किसानों के खातों से प्रीमियम की राशि काट ली गई थी। चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर बोले कि जो तस्वीरें सामने आई हैं, उससे धांधली के सवाल उठना स्वाभाविक है। चुनावी प्रक्रिया में किसी भी तरह की अनियमितता लोकतंत्र के लिए घातक साबित होगी। हरियाणा में कांग्रेस लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, अशोक खुराना, रानी कांबोज व अंशुल लाठर ने युवा कार्यकर्ताओं का परिचय पूर्व सीएम से करवाया। इस मौके पर पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व मंत्री भीम मेहता, पूर्व मंत्री राज कुमार वाल्मीकि, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, पूर्व विधायक लहरी सिंह, राकेश कांबोज, पीसीसी सदस्य राजेश वैध, रोहित जोशी, रणपाल संधु, टिंकू वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed