{"_id":"65e8d9ea7549d0c5300130a7","slug":"will-not-have-to-come-to-karnal-administrative-work-will-be-done-in-nilokheri-karnal-news-c-18-knl1008-342174-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: नहीं आना पड़ेगा करनाल; नीलोखेड़ी में होंगे प्रशासनिक काम, पहले एसडीएम की नियुक्ति हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: नहीं आना पड़ेगा करनाल; नीलोखेड़ी में होंगे प्रशासनिक काम, पहले एसडीएम की नियुक्ति हुई
Thu, 07 Mar 2024 09:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 09:09 AM IST
सार
नीलोखेड़ी में अब लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए करनाल नहीं आना पड़ेगा, वे वहीं पर ही अपने कार्य करवा सकेंगे। नए एसडीएम के लिए फिलहाल तहसील में ही एक कमरे में कार्यालय बनाया जा रहा है। पिछले दिनों नीलोखेड़ी डीएसपी की नियुक्ति सरकार की ओर से कर दी गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रदेश सरकार की ओर से नीलोखेड़ी को उपमंडल का दर्जा देने के बाद नीलोखेड़ी के पहले एसडीएम की नियुक्ति भी कर दी गई है। वर्तमान में कैथल के एसडीएम 2019 बैच के एचसीएस अधिकारी कपिल कुमार को यहां का एसडीएम लगा गया है। ऐसे में अब लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए करनाल नहीं आना पड़ेगा, वे वहीं पर ही अपने कार्य करवा सकेंगे। भविष्य में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने और वाहन पंजीकरण की सुविधा भी नीलोखेड़ी में शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
नए एसडीएम के लिए फिलहाल तहसील में ही एक कमरे में कार्यालय बनाया जा रहा है। पिछले दिनों नीलोखेड़ी डीएसपी की नियुक्ति सरकार की ओर से कर दी गई थी। डीएसपी विजय कुमार का बुटाना थाना परिसर के मित्र कक्षा में कार्यालय बनाया हुआ है। भविष्य में दोनों अधिकारियों के लिए अलग से कार्यालय भवन भी बनाया जाएगा। जिससे अब इस क्षेत्र में विकास की राहें तो प्रशस्त होंगी ही, यहां के वाशिंदों को पुलिस प्रशासनिक कार्यो के लिए करनाल की दौड़ नहीं लगानी होगी। विदित हो कि गत वर्ष मई माह में सरकार की ओर से नीलोखेड़ी को उपमंडल बनाने की अधिसूचना जारी की गई थी। क्षेत्र के लोग 1987 से नीलोखेड़ी को उपमंडल बनाने की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
ज्योति होंगी करनाल की सीटीएम
प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार को एचसीएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियों की सूची जारी की गई है। करनाल के सीटीएम अमन कुमार की जगह अब 2023 बैच की नई एचसीएस अधिकारी ज्योति नागपाल को यह चार्ज दिया गया है। इसके अलावा रेणूका को हैफेड शुगर मिल असंध का एमडी लगाया गया है। इस चार्ज के अधिकारी ब्रह्म प्रकाश को कैथल का एसडीएम लगाया गया है।
विज्ञापन
उपमंडल का दर्जा मिलने के बाद पहले एसडीएम की नियुक्ति होने से उत्साहित क्षेत्रवासियों ने बुधवार को विधायक धर्मपाल गोंदर के आवास पर पहुचंकर आभार जताया। लोगों ने मिठाईयां बांटी और ढोल की थाप पर नाचते हुए खुशी का इजहार किया। विधायक ने कहा कि नीलोखेड़ी की दशकों पुरानी सभी मांगें एक के बाद एक पूरी हो रही हैं। जीटी रोड पर थाना बुटाना के साथ लगती जमीन पर बस अड्डे का निर्माण कार्य भी शुरु हो चुका है। इसके अतिरिक्त हल्के के सभी गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की मरम्मत करने के साथ-साथ चौड़ी भी की जा रही हैं। अनाज मंडी को भी मनक माजरा के समीप स्थानांतरित हो जाने से रबी और खरीफ फसलों के रखरखाव में होने वाली समस्याओं से निजात मिल जाएगी।