फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Will keep using UPI... but try using cash for large payments.

Karnal News: यूपीआई रखेंगे...बड़े भुगतान पर करेंगे नकद की कोशिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Will keep using UPI... but try using cash for large payments.
करनाल। त्योहारों से पहले दुकानदार भुगतान व्यवस्था पर मंथन कर रहे हैं। 15 अक्तूबर से दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई मर्चेंट भुगतान पर 0.4 फीसदी एमडीआर लागू होगा। त्योहारों में बड़ी खरीदारी के भुगतान बढ़ेंगे। दुकानदारों को तय करना होगा कि बड़े भुगतान में यूपीआई को प्राथमिकता दें या नकद व्यवस्था मजबूत करें।
विज्ञापन

दो हजार रुपये तक के यूपीआई भुगतान पर कोई एमडीआर नहीं लगेगा। ग्राहकों को यूपीआई से भुगतान करने से रोकना संभव नहीं है। दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान से कारोबार पर शुल्क का असर दिखेगा। छोटे भुगतान के लिए यूपीआई जारी रहेगा। बड़े भुगतान में ग्राहक को नकद या अन्य माध्यमों का विकल्प दिया जा सकता है।
विज्ञापन

बड़े भुगतान पर नकद के लिए बोलेंगे
कपड़ा व्यापारी रजनीश सिंगला का कहना है कि बाजार में त्योहारों की खरीदारी सामान्य है। नवरात्र, करवाचौथ, दिवाली और अन्य त्योहारों के नजदीक आते ही ग्राहकों की संख्या और खरीदारी दोनों बढ़ेंगे। छोटे भुगतान यूपीआई से लेने में कोई विशेष परेशानी नहीं होगी लेकिन बड़े भुगतान में ग्राहक से कैश लेने का विकल्प भी रखा जाएगा। इससे दुकान पर कैश की उपलब्धता और डिजिटल भुगतान दोनों का संतुलन बनाए रखने की कोशिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीआई से भुगतान का देंगे विकल्प
व्यापारी मुकेश वर्मा ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए यूपीआई बंद करना व्यावहारिक नहीं है। त्योहारों में युवा और परिवार दोनों ही मोबाइल से भुगतान करना पसंद करते हैं और कई ग्राहक खरीदारी के बाद तुरंत यूपीआई कर देते हैं। उनका कहना है कि यदि किसी ग्राहक का बिल तीन या पांच हजार का है तो केवल शुल्क बचाने के लिए उसे भुगतान का तरीका बदलने के लिए कहना आसान नहीं होगा। इसलिए वे ग्राहकों को विकल्प देंगे।


सुविधा को रखा जाएगा ध्यान में
व्यापारी सतीश सिंह ने कहा कि एमडीआर का सबसे ज्यादा असर केवल व्यापारियों पर ही पड़ेगा। अभी खरीदारी बढ़ी नहीं है, लेकिन 15 के बाद वास्तविक असर देखने को मिलेगा जिसके बाद भुगतान की पूरी व्यवस्था की जाएगी। वह पूरी तरह कैश पर निर्भर नहीं होंगे क्योंकि इससे ग्राहकों को खुले पैसे और भुगतान की सुविधा को लेकर परेशानी हो सकती है। इसके बजाय दुकान पर कैश और डिजिटल दोनों विकल्प रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed