{"_id":"6776fddcd99e4a3d2d01f6a9","slug":"will-give-new-direction-to-life-with-hard-work-karnal-news-c-18-knl1008-551987-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मेहनत से जीवन को देंगे नई दिशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मेहनत से जीवन को देंगे नई दिशा
विज्ञापन
युवाओं और बुजुर्गों ने साझा किए अनुभव, बताए अपने संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नव वर्ष पर हर किसी को नई उम्मीदें रहती हैं, इसलिए हर किसी के अपने नए संकल्प भी हैं। जहां बुजुर्ग अपने अनुभवों के आधार पर जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प ले रहे हैं, वहीं युवाओं ने भी अपनी ऊर्जा और जोश के साथ नया लक्ष्य निर्धारित किया है। इस साल का आरंभ खुद को बेहतर बनाने और समाज में योगदान देने के संकल्पों के साथ हो रहा है।
बुजुर्ग और युवा दोनों ही समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं। नए साल के संकल्प न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन को बल्कि पूरे समाज को प्रभावित करते हैं। बुजुर्ग अपने स्वास्थ्य, आध्यात्मिकता और परिवार के साथ समय बिताने का संकल्प ले रहे हैं। वहीं, युवा अपनी पढ़ाई, कॅरिअर और फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करने का वादा करते हैं।
योग, ध्यान से बनाएंगे अच्छा स्वास्थ्य
मेरा संकल्प है कि वह अपने खाने-पीने और स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देंगे ताकि स्वास्थ्य अच्छा बना रहे। उनका मानना है कि बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल सबसे पहले रखना चाहिए। योग, ध्यान, अच्छा खाना, सुबह की सैर जरूर करनी चाहिए और अध्यात्म में भी थोड़ा समय बिताना चाहिए।
विज्ञापन
- बाबूराम
गरीब बच्चों को निशुल्क पढ़ाएंगे
मेरा संकल्प पढ़ाई को लेकर है, मैं पढ़ाई के लिए पूरी मेहनत करूं और अच्छे अंकों के साथ डिग्री पूरी करूं। मुझे पढ़ने के साथ-साथ पढ़ाना भी अच्छा लगता है इसलिए इस साल मेरा उद्देश्य यह भी है कि मैं गरीब बच्चों को निशुल्क ट्यूशन की सेवा दूं ताकि हर बच्चा शिक्षित हो।
- संदीप
बच्चों को देंगे अच्छे संस्कार
उम्र 80 वर्ष हो चुकी है, लेकिन जज्बे में कमी नहीं है। वह अपने स्वास्थ्य को पहले से ज्यादा बेहतर रखने का प्रयास करेंगे। मेरा संकल्प है कि मैं ज्यादा से ज्यादा बच्चों में पारंपरिक यानी पुराने संस्कारों को ला सकूं ताकि वह अच्छा खान-पान रखें और स्वस्थ और मजबूत रह कर देश को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएं।
-रोशनलाल
दूसरों को देंगे रोजगार
वह पेशे से दर्जी हैं, उनका कहना है कि वह इस साल पहले से ज्यादा मेहनत करके परिवार की आर्थिक स्थिति को और अधिक मजबूत करेंगे। काम के साथ-साथ परिवार को भी समय देना चाहिए। इससे परिवार में खुशहाली बनी रहती है। साथ ही एक लक्ष्य निर्धारित किया है कि अन्य लोगों को भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देकर रोजगार प्रदान करूं।
-सोनू
सरकारी नौकरी पाने का लक्ष्य
पिछले साल कॉलेज की शिक्षा को पूर्ण किया है, अब वह सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हैं। उनका लक्ष्य इस बार पूरी कोशिश व मेहनत करके सरकारी नौकरी प्राप्त करना है। इसके अलावा मेरा एक और लक्ष्य है कि वह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे, बाहर का फास्टफूड खाना कम करेंगे।
- मनीष