फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Wife hanged herself to death after husband refused to buy plot

Karnal News: पति ने प्लॉट नहीं खरीदा तो पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Wife hanged herself to death after husband refused to buy plot
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पति ने प्लाट नहीं खरीदा तो दरड़ गांव में किराये के मकान में रह रही सफीदों के सिंघाना गांव की शिवानी (28) ने कमरे में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। शिवानी अपने पति श्रवण से 100 गज का प्लाट खरीदने और 20 हजार रुपये महीना घर पर देने की जिद कर रही थी। इस बात पर पति-पत्नी के बीच सोमवार को झगड़ा हुआ था लेकिन तब मामला शांत हो गया और मंगलवार सुबह महिला ने यह कदम उठा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और फारेंसिक टीमें मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दिया है। मृतका के मायके पक्ष के आने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
स्काईलार्क कंपनी में वेल्डर की नौकरी करने वाले पति श्रवण ने पुलिस को बताया कि सुबह शिवानी ने बेटे को स्कूल भेज दिया था। बेटे ने उन्हें बताया कि मां के सिर में दर्द है और उसने खाना नहीं बनाया। इस पर उन्होंने बेटे को 20 रुपये देकर कहा कि रास्ते में कुछ खा लेना। बेटे के जाने के बाद उन्होंने खुद चाय बनाई और पत्नी को दी। इसके बाद वे शौचालय में चले गए। वापस आए तो देखा कि उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी कोशिश के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोस की महिला को बुलाया गया। इसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़ा गया तो शिवानी चुनरी से फंदे पर लटकी मिली। रंबा पुलिस चौकी के प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है। विवाहिता के शव को कब्जे में ले लिया है। मायके पक्ष के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


तीन दिन पहले खरीदी थी नई बाइक
मूल रूप से यूपी के अलीगढ़ की रहने वाली शिवानी से उसकी शादी करीब नौ साल पहले हुई थी। वे छह साल से अपने आठ साल के बेटे के साथ गांव दरड़ में किराये के मकान में रह रहे थे। उनकी पत्नी को किराये पर रहना पसंद नहीं था और काफी समय से वह 100 गज का प्लॉट लेने की जिद कर रही थी। पत्नी की जिद पर उन्होंने तीन दिन पहले नई बाइक खरीदी थी, लेकिन वह बार-बार कहती थी कि तूने दिया ही क्या है। सोमवार को इस बात को लेकर झगड़ा भी हुआ। उन्होंने समझाया था कि फिलहाल बजट नहीं है, जल्द प्लॉट ले लेंगे, लेकिन वह इस बात पर अड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed