फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   wife fainted husband to drunk wine with drug and thorew in canal

शराब में नशा देकर पति को किया बेहोश, फिर प्रेमी के साथ मिल नहर फेंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
wife fainted husband to drunk wine with drug and thorew in canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। गांव फफड़ाना में 14 दिसंबर को मजदूरी पर गए 42 वर्षीय जोगिंद्र सिंह की हत्या का आरोप उसकी पत्नी व उसके प्रेमी पर लगा है। दोनों आरोपियों ने जोगिंद्र को शराब में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया फिर शव नहर में फेंक दिया था। आरोपी महिला का तीन साल से रमेश के साथ प्रेम प्रसंग था। इसी को लेकर प्लानिंग बनाई और हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ में यह खुलासा किया है।
अतिरिक्त असंध थाना प्रभारी रमेश राणा ने बताया कि गांव फफड़ाना निवासी कोमल ने 17 दिसंबर को असंध पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका 42 वर्षीय पति जोगिंद्र सिंह 14 दिसंबर की सुबह आठ बजे घर से साइकिल पर असंध काम के लिए निकला था। शाम को वह घर नहीं लौटा, जब उसके मोबाइल पर कॉल की तो नंबर बंद पाया गया। उन्होंने अपने स्तर पर खोजबीन की लेकिन पति का सुराग नहीं लग पाया। इसलिए महिला ने 17 दिसंबर को शिकायत दी। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया था। मृतक के भाई राजबीर और सतबीर ने पुलिस को बताया कि उनकी भाभी कोमल के गांव के ही रमेश के साथ अवैध संबंध हैं। पुलिस ने मृतक की पत्नी कोमल और उसके प्रेमी गांव फफड़ाना निवासी रमेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ही जोगिंद्र को शराब में नशीला पदार्थ देकर उसे गांव कवि के पास नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन

धान काटने के बाद पति ने की थी पिटाई, तभी पत्नी ने बनाई हत्या की योजना
पुलिस का दावा है कि आरोपी रमेश, मृतक जोगिंद्र और पत्नी कोमल ने एक साथ धान कटाई का कार्य किया था। धान कटाई के बाद उसका पति जोगिंद्र पत्नी कोमल से मारपीट करता था। वह इससे परेशान थी और उसने धन कटाई के दौरान ही अपने पति की हत्या को अंजाम देने की ठान ली थी। इसलिए दोनों ने साजिश के तहत हत्या की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने अपने पति को गांव फफड़ाना जाने वाली सड़क पर एक पुलिया पर शराब पिलाई थी। इसके बाद बाइक पर उसे पानीपत के गांव कवि के पास ले गए। जहां सुनसान जगह पर उसे नहर में डालकर कपड़े छिपा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed