फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Widow raped, forced to undergo abortion

Karnal News: विधवा से दुष्कर्म, गर्भपात कराने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Widow raped, forced to undergo abortion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। हिसार की विधवा महिला ने करनाल निवासी अमन पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। गर्भवती होने पर दवा खिलाकर गर्भपात करवाने की भी शिकायत की है।
हिसार निवासी 24 वर्षीय महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी 16 मई 2020 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी से उसका चार साल का बेटा है। 18 जून, 2022 को उनके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद से वह मायके में रह रही थी। 18 सितंबर, 2022 को इंस्टाग्राम पर करनाल के युवक अमन से बातचीत शुरू हुई। आरोपी ने 12 मई, 2023 को करनाल बुलाया। शादी का झांसा देकर बस स्टैंड के नजदीक एक होटल में शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी काम के लिए उज्जैन जाने की बात कहकर चला गया। 18 सितंबर, 2025 को उज्जैन से लौटने के बाद आरोपी ने अपने जन्मदिन के बहाने करनाल बुलाया। 15 दिनों तक साथ रखा। गर्भवती होने पर दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। आरोप है कि वर्ष 2024 में होली के आसपास अमन ने शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में मना कर दिया। अब उसे पता लगा कि आरोपी की कहीं ओर सगाई हो चुकी है। पीड़िता ने एचटीएम थाना हिसार में शिकायत दी थी। जांच में मामला करनाल से जुड़ा पाए जाने पर शिकायत करनाल भेज दी। अब करनाल महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed